हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह जाएंगे बिहार, दोनों का प्रोग्राम शेड्यूल आया सामने

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: भारत और अमेरिका के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। दोनों देशों के बीच सवाल-जवाब का सिलसिला जारी है। ट्रंप ने एक बार फिर से भारत पर टिप्पणी की है। इसके अलावा, भारत के कई हिस्सों में तेज बारिश से भारी तबाही देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Live Updates

21:37 (IST) 06 Aug 2025

एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी कल सुबह 9 बजे दिल्ली में एम.एस. स्वामीनाथन शताब्दी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

कल स्वामीनाथन का जन्म शताब्दी वर्ष भी है। डॉ. स्वामीनाथन की विद्वता और खाद्य सुरक्षा तथा कृषि अनुसंधान के प्रति उनके योगदान की सराहना दुनियाभर में की जाती है। प्रधानमंत्री में लिखा कि कल का सम्मेलन में ‘एवरग्रीन क्रांति: बायोहैप्पीनेस की ओर रास्ता’ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

18:55 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह जाएंगे बिहार

प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी 22 अगस्त को गयाजी जाएंगे, जहां वे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। बिहार को हजारों करोड़ की योजनाओं की सौगात देंगे। वहीं गृहमंत्री के बिहार दौरे के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। वे अब 8 अगस्त को दरभंगा होते हुए पनौराधामा जाएंगे। पहले 7 अगस्त की शाम को पटना जाने का कार्यक्रम था।

17:23 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: भर्तियों पर राज्यसभा में सरकार का जवाब

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: केंद्र सरकार ने राज्यसभा में जवाब दिया है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स (ARs) में गोरखा समुदाय सहित सभी वर्गों के उम्मीदवारों की विभिन्न पदों पर भर्ती वर्तमान भर्ती योजना और मौजूदा पात्रता मानदंडों के अनुसार की जा रही है। कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), सब-इंस्पेक्टर (GD) और असिस्टेंट कमांडेंट (GD) जैसे पदों के लिए भर्ती क्रमशः कर्मचारी चयन आयोग (SSC) और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के माध्यम से की जा रही है। अन्य गैर-GD पदों के लिए भर्ती संबंधित बलों द्वारा स्वयं अपने मौजूदा भर्ती नियमों के अनुसार की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार के भेदभाव की कोई सूचना सरकार के संज्ञान में नहीं आई है।

15:14 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: अफगनिस्तान में भूकंप आया

अफगानिस्तान में आज भूकंप के झटके लगे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 47 किलोमीटर की गइराई में मिला। 2 अगस्त को भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 रही थी और इस भूकंप का केंद्र 87 किलोमीटर की गहराई में मिला था।

13:53 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: 'यह ओबीसी से जुड़ा मुद्दा है'

तेलंगाना राज्य के स्थानीय निकायों में 42 फीसदी ओबीसी आरक्षण को लेकर जंतर-मंतर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस पर तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने कहा, 'यह ओबीसी से जुड़ा मुद्दा है।'

13:13 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: जम्मू-कश्मीर के लिए उमर अब्दुल्ला ने लिखा लेटर

जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने एख लेटर लिखा है। उन्होंने बताया कि 'मैंने उन सभी पार्टियों को पत्र लिखा है जिनके संसद में सांसदों की अच्छी खासी संख्या है और उनसे अनुरोध किया है कि वे जम्मू-कश्मीर को दिए गए राज्य के वादे पर हमारी मदद करें।'

12:44 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पीएम ने किया कर्तव्य भवन का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के कर्तव्य पथ पर कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया। इसमें गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, MSME मंत्रालय, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय और विभागों के ऑफिस होंगे।

12:24 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: SAS नगर की एक फैक्ट्री में धमाका

11:43 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: राहुल गांधी को चाईबासा कोर्ट से मिली जमानत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को झारखंड के चाईबासा कोर्ट ने राहत दी है। उनके खिलाफ चल रहे एक आपराधिक मानहानि मामले में अदालत ने जमानत दे दी है। यह मामला 2019 का है, जब राहुल गांधी ने एक चुनावी सभा के दौरान कथित रूप से भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

11:24 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई राज्यसभा

विपक्ष के हंगामे के बाद राज्यसभा को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

11:04 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: लोग अपनी जान गंवा रहे

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति पर समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 'उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर बाढ़ के कारण लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। राज्य सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। मुझे नहीं पता कि सरकार वहां कैसे काम कर रही है।'

10:51 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: टीएमसी सांसदों का प्रदर्शन

दिल्ली में टीएमसी सांसदों ने संसद परिसर में हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इन तख्तियों पर 'बंगाल का अपमान बंद करो' लिखा था।

10:39 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पर्यावरण-अनुकूल गणेश मूर्तियां

अहमदाबाद नगर निगम गाय के गोबर और मिट्टी से बनी गणेश मूर्तियां बना रहा है। इससे पर्यावरण-अनुकूल गणेश मूर्तियों के उपयोग को बढ़ावा मिल रहा है।

10:11 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: बस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उधमपुर में हुई बस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए उधमपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसकी जानकारी उधमपुर के एडिशनल एसपी संदीप भट्ट ने दी है।

10:09 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पकड़ा गया सांसद से लूट का आरोपी

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सांसद आर सुधा की चेन छीनने का मामला सुलझ गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और चेन बरामद कर ली गई है।

10:07 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: अपरिवर्तित रहेगी रेपो दर

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि रेपो दर को 5.5% पर अपरिवर्तित रखने का फैसला किया है।

09:28 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: 12 से ज्यादा ठिकानों पर ED की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) 260 करोड़ रुपये के ग्लोबल साइबर फ्रॉड मामले में छापेमारी कर रही है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और देहरादून समेत 11 ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की गई।

09:13 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: 140 साल पुराने भूमिगत जल टैंक पर मांगी रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने ऐतिहासिक रिज के नीचे स्थित 140 साल पुराने भूमिगत जल टैंक पर रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट संरचनात्मक सुरक्षा पर राज्य सरकार और शिमला नगर निगम को नोटिस जारी कर मांगी गई है।

08:36 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: पटना में लगातार भारी बारिश

पटना में लगातार भारी बारिश हो रही है। बारिश के बाद गंगा और सोन नदी उफान आ गई है। इससे आवासीय क्षेत्र जलमग्न हो गए और सड़कों पर भी पानी भर गया।

08:05 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: SIR पर चर्चा के लिए नोटिस

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।

07:42 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: जज की नियुक्ति पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव

लोकसभा में कांग्रेस सांसद हिबी ईडन ने 'बॉम्बे हाई कोर्ट में एक जज की नियुक्ति पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव पेश किया है।

07:40 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: इमरान खान की रिहाई की मांग

PTI (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) समर्थकों ने पीटीआई संस्थापक और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग की। उन्होंने पाकिस्तान दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

07:37 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: 'मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता'

अमेरिका द्वारा रूसी यूरेनियम और रासायनिक उर्वरकों का आयात किया जाता है। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सफाई देते हुए कहा कि 'मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता। मुझे इसकी जांच करनी होगी।'

07:35 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: गंभीरा ब्रिज हादसे में निकाला गया ट्रक

गुजरात में गंभीरा ब्रिज हादसे में पुल पर फंसे ट्रक को निकाल लिया गया है। इस पर आनंद डीसी प्रवीण चौधरी का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि 'गंभीरा ब्रिज हादसे के बाद ट्रक को निकालना काफी चुनौतीपूर्ण काम था। पुल पर कोई वजन नहीं डाला जा सकता था।'

07:33 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: 11 दिवसीय उत्सव का आयोजन

तमिलनाडु में थूथुकुडी थुया पनिया मठ चर्च उत्सव में लाखों श्रद्धालुओं और आम जनता ने हिस्सा लिया। पनिया मठ कैथेड्रल हर साल 26 जुलाई से 5 अगस्त तक 11 दिवसीय उत्सव का आयोजन करता है। उत्सव के समापन दिवस को हिम माता के महान उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

07:29 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस

संसद मानसून सेशन में आज फिर से आप सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया है। उन्होंने ये नोटिस SSC फेज-13 परीक्षा में अनियमितताओं और उसके प्रभावों पर चर्चा के लिए दिया है।

07:27 (IST) 06 Aug 2025

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: सभी बांग्लादेशी मुसलमान हैं, घमंडी हैं- शुभेंदु अधिकारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि 'मैं बुलेटप्रूफ कार में था, वरना आप मुझे पोस्टमार्टम हाउस में देखते। स्थिति बहुत खराब थी। उन्होंने बुलेटप्रूफ कार के शीशे भी तोड़ दिए। वे सभी बांग्लादेशी मुसलमान हैं, घमंडी हैं।'

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी यूरेनियम और रासायनिक उर्वरकों के आयात को लेकर भारत के सवाल का जवाब दिया। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता। मुझे इसकी जांच करनी होगी। पार्लियामेंट मानसून सेशन में लगभग हर दिन विपक्ष के हंगामे के बाद सभा को स्थगित किया गया है। आज फिर से सेशन शुरू होगा। इसके अलावा, आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने वाले हैं। कूचबिहार में अपने काफिले पर कथित हमले पर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी प्रतिक्रिया दी है। देश दुनिया की बड़ी खबरें जानने के लिए जुड़े रहें न्यूज24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola