हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कोर्ट ने राज-सोनम 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा, सीतापुर जेल पहुंचे आजम खान के बेटे अब्दुल्ला

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज 21 जून को PM मोदी विशाखापत्तनम में योगासन कर रहे हैं। आज भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। योगासन और क्रिकेट मैच के अलावा देश-दुनिया में आज क्या कुछ होगा, जानने के लिए फॉलो करें न्यूज24 का लाइव न्यूज ब्लॉग…

विज्ञापन
Latest Breaking News in Hindi

Live Updates

23:56 (IST) 21 Jun 2025

दिल्ली के होटल में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, मथुरा पुलिस को बताई हत्या की कहानी

दिल्ली के पहाड़गंज स्थित एक होटल में युवक ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अवैध संबंधों के शक में वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद आरोपी

मथुरा पहुंचा और पीसीआर कॉल कर पत्नी की हत्या की बात पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दिल्ली संपर्क कर होटल में जांच करने पर बोला गया तो वहां महिला की लाश बरामद हुई। मृतका की पहचान न्यू घास मंडी, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड की कीर्ति शर्मा के रूप में हुई है। वहीं आरोपित की पहचान सराय आजमाबाद, आजमपुर, मथुरा के गोपाल शर्मा के रूप में हुई है। मथुरा पुलिस ने आरोपित को पहाड़गंज पुलिस के हवाले कर दिया।

22:36 (IST) 21 Jun 2025

दिल्ली में बदमाशों ने युवक को मारी गोली

दिल्ली में साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के कालका जी इलाके में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। घायल की पहचान 21 वर्षीय मानव के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस अ‌धिकारी ने बताया कि आरोपियों ने तीन गोलियां चलाई है। शुरुआती जांच में मामला रुपये के लेनदेन का लग रहा है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। टीम दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में छापेमारी कर रही है।

18:52 (IST) 21 Jun 2025

आगरा में श्रम विभाग ऑफिस का बाबू रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

आगरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। विजिलेंस टीम ने श्रम विभाग ऑफिस के बाबू को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बाबू एक पीड़ित का काम की करने के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था। विजिलेंस टीम आरोपी बाबू को थाना सदर ले गई, जहां उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

18:15 (IST) 21 Jun 2025

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए सोनम और राज

सोनम और राज को पुलिस ने कोर्ट में पेश में किया था। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

17:23 (IST) 21 Jun 2025

गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी

गुजरात के कई इलाकों में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात में पिछले करीब दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

16:05 (IST) 21 Jun 2025

कोलाकाता STFऔर झारखंड ATS का बड़ा एक्शन, अवैध हथियार फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

कोलकात STF और झारखंड ATS ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ने झारखंड में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल में संचालित एक अपैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिहार के अलग-अलग जिले के रहने वाले हैं। जांच में पता चला है कि इस अवैध हथियार फैक्ट्री का संचालक सूरज राव है। छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। कोलकात STF और झारखंड ATS आरोपी की तलाश में जुटी है। बताया कि यह नेटवर्क अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय है और इसकी कड़ियाँ अन्य राज्यों से भी जुड़ी हो सकती हैं।

15:58 (IST) 21 Jun 2025

यूपी की सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां की दवाइयां लेकर पहुंचे अब्दुल्ला

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां से शनिवार को उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने जिला कारागार सीतापुर में मुलाकात की। अब्दुल्ला दवाइयां और खाने-पीने का सामान लेकर पहुंचे थे। जेल से निकलने के बाद अब्दुल्ला आजम ने कहा कि उनकी तबियत खराब रहती है, सबको पता है, अब उनकी उम्र भी हो गई है। मुलाकात के दौरान अब्दुल्ला आजम के साथ सपा नेता यूसुफ मालिक भी मौजूद रहे। करीब 1 घंटे की की मुलाकात के बाद अब्दुल्ला वापस लौट गए।

बता दें कह आजम खां अक्टूबर 2023 से सीतापुर जिला कारागार में बंद हैं। इससे पहले भी 29 मार्च 2025 को अब्दुल्ला आजम ने अपने पिता से जेल में मुलाकात की थी। लंबे समय से चल रहे कानूनी मामलों के चलते आजम खां सीतापुर जेल में बंद हैं।

14:39 (IST) 21 Jun 2025

LIVE Aaj Ki Breaking News: ईरान से एक और फ्लाइट भारत के लिए निकली

LIVE Aaj Ki Breaking News: भारतीय छात्रों का एक और दल ईरान के मशहद से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। ईरान की महन एयरलाइन की फ्लाइट है। यह फ्लाइट शाम 4:30 बजे दिल्ली पहुंचने वाली है। इसमें अधिकांश कश्मीरी छात्र हैं और भारत सरकार द्वारा उन्हें ईरान से निकालने जाने पर खुश हैं। ईरान में भारतीय मिशन ने कहा है कि नेपाल और श्रीलंका सरकारों के अनुरोध पर अब भारतीय दूतावास में ईरान से नेपाल और श्रीलंका के नागरिकों को भी निकालेगा। भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर 9010144557, 9128109115, 9128109109 और टेलीग्राम चैनल का लिंक जारी किया है।

14:09 (IST) 21 Jun 2025

LIVE Aaj Ki Breaking News: आयरलैंड दौरे पर जाएंगे हरदीप पुरी

LIVE Aaj Ki Breaking News: हरदीप पुरी, तरुण चुघ और अन्य नेता कल आयरलैंड के दौरे पर जाएंगे, जहां वे 1985 के कनिष्क विमान बम विस्फोट कांड के मृतकों को स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह प्रतिनिधिमंडल उस स्थल का दौरा भी करेगा, जहां यह भयावह घटना हुई थी। प्रतिनिधिमंडल उन मासूम लोगों को भी याद करेगा, जिनकी जान इस आतंकी हमले में गई थी। वर्ष 1985 में खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा ने एअर इंडिया के कनिष्क विमान को उड़ाने की साजिश रची थी। यह विमान कनाडा से भारत आ रहा था और जब यह आयरलैंड के तट के पास उड़ान भर रहा था, तभी आईटीसी ब्लास्टर्स द्वारा किए गए बम धमाके में 230 से अधिक लोगों की जान चली गई थी, जिनमें ज़्यादातर कनाडाई और भारतीय नागरिक थे।

13:27 (IST) 21 Jun 2025

LIVE Aaj Ki Breaking News: संभल में ढहाई गई अवैध मस्जिद

LIVE Aaj Ki Breaking News: उत्तर प्रदेश के संभल में आज एक अवैध मस्जिद ढहाई गई। चंदौसी के लक्ष्मण गंज की रजा-ए-मुस्तफा मस्जिद मस्जिद पर कार्रवाई की गई। बुल्डोजरे से मस्जिद को ढहाने के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। मस्जिद को नगरपालिका की जमीन पर कब्जा करके बनाया गया था, इसलिए मस्जिद को हटाने का आदेश दिया गया था, लेकिन मस्जिद हटाने के नोटिस की समयसीमा खत्म हो गई थी, जिसके चलते आज मस्जिद को नगरपालिका की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में ढहा दिया।

12:36 (IST) 21 Jun 2025

LIVE Aaj Ki Breaking News: राजस्थान में विधायक और छात्र नेता गिरफ्तार

LIVE Aaj Ki Breaking News: राजस्थान पुलिस ने संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया और छात्र नेता निर्मल चौधरी को परीक्षा केंद्र से गिरफ्तार किया है। दोनों आज दर्शनशास्त्र की परीक्षा देने विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्र पहुंचे थे, तभी सादी वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरदस्ती बाहर ले जाकर गाड़ी में बैठाया और गांधीनगर पुलिस थाने ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने सफाई दी है कि विधायक अभिमन्यु पुनिया को गिरफ्तार नही किया गया है, बल्कि वे गिरफ्तार किए गए निर्मल चौधरी के साथ पुलिस की गाड़ी में बैठकर थाने आ गए। गिरफ्तारी जयपुर में डॉ राकेश चौधरी की आत्महत्या मामले में 7 दिन तक चले धरने के दौरान एक आला पुलिस अधिकारी के साथ बदतमीजी और सरेआम गाली गलौज करके सरकारी काम मे बाधा उत्पन्न करने के आरोप में हुई है।

12:00 (IST) 21 Jun 2025

LIVE Aaj Ki Breaking News: ईरान से 2 और देशों के लोगों को निकालेगा भारत

LIVE Aaj Ki Breaking News: भारत ने ईरान से अपने लोगों को निकाल लिया है। अब भारत ऑपरेशन सिंधु के तहत नेपाल और श्रीलंका के लोगों को भी ईरान से निकालेगा। दोनों देशों ने भारत से अनुरोध किया है कि वह उनके लोगों को भी ईरान से निकालने में मदद करे।

11:00 (IST) 21 Jun 2025

LIVE Aaj Ki Breaking News: मेक इन इंडिया पर राहुल गांधी का बयान

LIVE Aaj Ki Breaking News: राहुल गांधी कहते हैं कि मेक इन इंडिया ने फैक्ट्री बूम का वादा किया था तो फिर विनिर्माण रिकॉर्ड निचले स्तर पर क्यों है‌‌? युवा बेरोजगारी रिकॉर्ड ऊंचाई पर क्यों है और चीन से आयात दोगुना से भी अधिक क्यों हो गया है? मोदी जी ने समाधान नहीं, नारे लगाने की कला में महारत हासिल कर ली है। 2014 से विनिर्माण हमारी अर्थव्यवस्था का 14% रह गया है। सच्चाई यह है कि हम असेंबल करते हैं, आयात करते हैं, लेकिन निर्माण नहीं करते। चीन लाभ कमाता है। कोई नया विचार न होने के कारण, मोदी जी ने आत्मसमर्पण कर दिया है। भारत को एक मौलिक बदलाव की आवश्यकता है, ऐसा बदलाव जो ईमानदार सुधारों और वित्तीय सहायता के माध्यम से लाखों उत्पादकों को सशक्त बनाए। हमें दूसरों के लिए बाजार बनना बंद करना होगा। अगर हम यहां निर्माण नहीं करेंगे तो हम उन लोगों से खरीदते रहेंगे, जो निर्माण करते हैं।

10:42 (IST) 21 Jun 2025

LIVE Aaj Ki Breaking News: तेजस्वी सूर्या का कांग्रेस विरोधी बयान

LIVE Aaj Ki Breaking News: भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कांग्रेस पर निशान साधा है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की निष्ठा कहां है‌? क्या कांग्रेसी विदेशी एजेंटों की कठपुतली बन गए हैं? कई बार भारत ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप से टेलीफोन पर बातचीत में अपनी स्थिति स्पष्ट की। कई बार कहा जा चुका है कि सीजफायर का अनुरोध पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों की तरफ से आया था, लेकिन किसी को बात समझ नहीं आ रही, खासकर कांग्रेस को।

10:07 (IST) 21 Jun 2025

LIVE Aaj Ki Breaking News: आज ईरान से आएंगी 2 और फ्लाइट्स

LIVE Aaj Ki Breaking News: इजरायल और ईरान की जंग के बीच भारत सरकार का ऑपरेशन सिंधु जारी है। बीती रात ईरान के मशहद से दिल्ली एयरपोर्ट पर एक चार्टर विमान उतरा, जिसमें 290 भारतीय वतन लौटे। आज 2 और चार्टर विमान ईरान से दिल्ली आएंगे। एक फ्लाइट शाम को करीब साढ़े 4 बजे और दूसरी रात करीब साढ़े 11 बजे लैंड करेगी। तीनों फ्लाइट में करीब 1000 भारतीय ईरान से भारत लौटेंगे।

09:40 (IST) 21 Jun 2025

LIVE Aaj Ki Breaking News: दिल्ली में 62 लाख गाड़ियां होंगी बेकार

LIVE Aaj Ki Breaking News: दिल्ली में 62 लाख गाड़ियां बेकार हो जाएंगी, क्योंकि इतनी गाड़ियों को एक जुलाई से डीजल-पेट्रोल नहीं मिलेगा। CAQM ने कहा है कि 10 साल पुराने डीजल वाहन और 15 वर्ष पुराने पेट्रोल वाहनों को ईंधन नहीं मिलेगा। इन 62 लाख वाहनों में 41 लाख दोपहिया वाहन हैं।

08:45 (IST) 21 Jun 2025

LIVE Aaj Ki Breaking News: तेज प्रताप यादव के तलाक पर सुनवाई आज

LIVE Aaj Ki Breaking News: तेज प्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के तलाक पर आज पटना कोर्ट में सुनवाई होगी। अनुष्का यादव नामक लड़की के साथ तेज प्रताप के फोटो-वीडियो वायरल हुए थे और अनुष्का के साथ तेज प्रताप के अवैध संबंध होने की बात कही गई थी। मामला सामने आने के बाद लालू यादव ने 26 मई को तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाल दिया था। दूसरी ओर, ऐश्वर्या ने तलाक की अर्जी कोर्ट में डाल दी थी। 22 दिन पहले सिविल कोर्ट में तलाक की अर्जी पर सुनवाई हुई थी। तेज प्रताप के वकील जगन्नाथ सिंह के अनुसार, ऐश्वर्या राय के वकील ने 4 सप्ताह का समय मांगा है, लेकिन 2 सप्ताह से अधिक का समय नहीं दिया।

07:47 (IST) 21 Jun 2025

LIVE Aaj Ki Breaking News: अमेरिकी कोर्ट ने महमूद खलील को रिहा किया

LIVE Aaj Ki Breaking News: अमेरिकी कोर्ट ने फिलिस्तीन समर्थक महमूद खलील की रिहाई का आदेश दे दिया है। कोर्ट के आदेश के बाद कोलंबिया विश्वविद्यालय के छात्र महमूद खलील को आव्रजन हिरासत से रिहा कर दिया गया। खलील ने अन्य समर्थकों के साथ मिलकर गाजा पर इजरायल की कार्रवाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के दौरान खलील को मैनहट्टन में आव्रजन एजेंटों ने गिरफ्तार कर लिया था। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विरोध प्रदर्शनों को यहूदी विरोधी बताया औरा इसमें भाग लेने वाले विदेशी छात्रों को निर्वासित करने का संकल्प लिया, लेकिन जब कोर्ट में सुनवाई हुई तो कोर्ट ने पीड़ितों के पक्ष में फैसला सुनाया।

07:10 (IST) 21 Jun 2025

LIVE Aaj Ki Breaking News: ईरान में आया जोरदार भूकंप

LIVE Aaj Ki Breaking News: इजरायल के ड्रोन और मिसाइल ईरान में लगातार अटैक कर रहे हैं। इस बीच ईरान में सेमनान के पास 5.2 की तीव्रता वाला जोरदार भूकंप आया। GFZ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र सेमनान से 35 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में धरत के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। हालांकि भूकंप से किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इजरायल के हमलों से दहशत में जी रहे लोगों में और दहशत फैल गई है। बता दें कि ईरान अल्पाइन-हिमालयी भूकंपीय बेल्ट पर बसा है, जो दुनिया के सबसे ज्यादा भूकंप प्रभावित देशों में से एक है। इस क्षेत्र की जटिल टेक्टोनिक सेटिंग के कारण यहां अक्सर भूकंपीय घटनाएं होती हैं, जिनमें से कई ने पिछले कुछ सालों में काफी तबाही मचाई है। अगर इससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप आया तो ईरान नुकसान झेलेगा।

नमस्कार, आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो इजरायल की बमबारी, मिसाइल और ड्रोन अटैक के बीच ईरान पर प्रकृति की भी मार पड़ी। बीती रात ईरान में जोरदार भूकंप आया। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है और इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने विशाखापट्टनम में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया। उनके साथ लाखों लोगों ने योगा क्लास में हिस्सा लिया और उनके साथ योगासन किए।

एअर इंडिया की एक और फ्लाइट कैंसिल

भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। लीड्स के मैदान पर इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 351 रन बनाए। हैदराबाद से मुंबई जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI2534 को टेक्निकल प्रॉब्लम के कारण कैंसिल कर दिया गया। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने 88.16 मीटर दूर भाला फेंककर पेरिस डायमंड लीग जीत ली है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी और देश-दुनिया की खबरों के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola