Live Updates
'टायर्ड नहीं बल्कि रिटायर्ड अधिकारी चला रहे बिहार', तेजस्वी यादव का बड़ा बयान
RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि टायर्ड नहीं बल्कि रिटायर्ड अधिकारी बिहार चला रहे हैं। आप चढ़ावा चढ़ाइए और पोस्टिंग पाइए। जन प्रतिनिधियों की कोई सुनवाई नहीं होती है। बिहार गरीब राज्य है, अधिकारी लूटकर खा रहे हैं और भ्रष्टाचार कर रहे हैं। ED और CBI भी सुस्त पड़ी हुई है। अगर ईमानदारी से जांच हो जाए तो कोई नहीं बचने वाला है।
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का DNA मैच, जल्द परिजनों सौंपा जाएगा पार्थिव शरीर
गुजरात के अहमदाबाद सिविल अस्पताल में राज्य के पूर्व सीएम विजय रुपाणी का DNA मैच हो गया है। उनके साथ ही विमान हादसे के 32 और मृतकों का DNA मैच हुआ है। इसके अलावा 12 मृतकों के परिजनों को शव सौंप दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि आज शाम तक विजय रुपाणी के पार्थिव शरीर को भी परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
Punjab: लुधियाना में एक बार फिर होगी ड्रग्स सप्लायर पर कारवाई
पंजाब के लुधियाना में आज एक बार फिर ड्रग्स सप्लायर पर कार्रवाई होगी। इस दौरान ड्रग्स सप्लायर बिमला, गुरपाल, और राजिंदर कौर रोजा के अवैध घरों पर हथौड़ा चलेगा। थोड़ी देर में गुरपाल नाम के ड्रग्स सप्लायर के मकान पर कार्रवाई होगी।
अमित शाह CM योगी के साथ पहुंचे डिफेंस एक्सपो ग्राउंड, कार्यक्रम शुरू
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हैं। यहां वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ डिफेंस एक्सपो ग्राउंड पहुंचे और उनके मंच पर उपस्थित होने के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।
Breaking News: त्रिवेंद्रम में ब्रिटेन के फाइटर जेट की इमरजेंसी लैंडिंग
केरला के त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर ब्रिटेन के फाइटर जेट की आपातकालीन लैंडिंग की गई। ब्रिटेन का फाइटर जेट रात में यहां लैंड हुआ है। दरअसल, फाइटर जेट में बहुत कम फ्यूल बचा था, जिसकी वजह से लैंडिंग की इजाजत मांगी थी।
Ahmedabad Plane Crash: सिविल अस्पताल में अब तक कुल 31 मृतकों के DNA सैंपल मैच
अहमदाबाद सिविल अस्पताल के एडिशनल सुपरिंटेंडेंट डॉ. रजनीश पटेल ने बताया कि अहमदाबाद विमान दुर्घटना में अब तक 31 मृतकों के डीएनए सैंपल मैच हो चुके हैं। इनमें से 12 शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट AI171 मेधाणीनगर इलाके में क्रैश हो गई थी। इस हादसे के बाद राज्य सरकार द्वारा मृतकों की पहचान की प्रक्रिया तेजी से चलाई जा रही है। इसी के तहत अहमदाबाद सिविल अस्पताल में डॉ. रजनीश पटेल ने मीडिया को यह जानकारी दी। जिन मृतकों के डीएनए सैंपल मैच हो चुके हैं, उनके शवों को सम्मानपूर्वक परिजनों को सौंपा जा रहा है। यह भी उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए एक अलग टीम नियुक्त की गई है, जिसमें एक वरिष्ठ अधिकारी, एक पुलिसकर्मी और एक पेशेवर काउंसलर शामिल हैं।
लुधियाना में दो दिन के दौरे पर रहेंगी दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी
दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी पंजाब के लुधियाना में दो दिन के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी आप प्रत्याशी संजीव अरोड़ा के हक में प्रचार करेंगी। आज वह वार्ड नंबर 55 और 57 में प्रचार करेंगी और कल लुधियाना पश्चिम के लोगों से मुलाकात करेंगी।
पूर्व जस्टिस और BJP सांसद अभिजीत गांगुली की अचानक बिगड़ी तबीयत
पूर्व जस्टिस और BJP सांसद अभिजीत गांगुली की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। वह उल्टी और पेट में तेज दर्द से परेशान थे। उन्हें अलीपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव में गिरा मोबाइल टावर
दिल्ली में बीते दिन तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इसकी वजह से बीती रात सफदरजंग एन्क्लेव में एक मोबाइल टावर गिर गया।
पश्चिम बंगाल में BSF जवान को सहकर्मी ने मारी गोली
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ड्यूटी पर तैनात BSF जवान को उसके ही सहकर्मी ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सर्विस को किया सस्पेंड
उत्तराखंड के केदारनाथ में आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया है। यहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया और इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में एक बच्ची भी शामिल है। इस हादसे के बाद उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए चार धाम की यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस सस्पेंड कर दी है। यह हेलीकॉप्टर सर्विस को अगले आदेश तक सस्पेंड कर दिया गया है।
यूपी के संभल में अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन जारी
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में आज सुबह से अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है। इस पर जिले के डीएम राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि अगर कोई सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करता है, तो उसे 15 दिन का नोटिस दिया जाता है, जिसके बाद उस व्यक्ति से अनुरोध किया जाता है कि वह खुद ही अतिक्रमण हटा ले, नहीं तो हमें उसे हटाना पड़ेगा। चारों क्षेत्रों - बहजोई, चंदौसी, संभल और सिरसी में अतिक्रमण विरोधी अभियान चल रहा है।
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद सिविल अस्पताल में परिजनों को शव सौंपना शुरू
अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल ने बताया कि विमान हादसे के मृतकों के परिजनों को शव सौंपना शुरू कर दिया है। आज और कल तक प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके साथ ही अस्पताल से परिजनों को मौके पर ही मृत्यु प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। इस काम के लिए तहसीलदार स्तर के अधिकारियों के साथ 121 टीमें बनाई गई हैं, जो पुलिस टीम के साथ शव को उनके परिजनों के घर तक पहुंचाएंगी। प्रत्येक परिवार के लिए परामर्शदाता नियुक्त किए गए हैं। परिवारों की मदद के लिए 11 विदेशी परिवारों के लिए संपर्क स्थापित किया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar: 3 देशों की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज और कल 16 जून को साइप्रस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। 20 साल में किसी प्रधानमंत्री का यह पहला साइप्रस का दौरा रहेगा। यह दौरा साइप्रस गणराज्य के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडुलाइड्स के निमंत्रण पर हो रहा है। साइप्रस के बाद प्रधानमंत्री मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के आमंत्रण पर 16-17 जून 2025 को कनाडा के कानानास्किस शहर की यात्रा करेंगे, जहां वे G-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। लगातार छठी बार वे जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वालों लोगों को पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंपे जाने की प्रक्रिया जारी है। प्रधानमंत्री मोदी आज से 3 देशों की 5 दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे G7 समिट में भी हिस्सा लेंगे। देश के गृह मंत्री अमित शाह आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश पुलिस के 60244 कॉन्स्टेबल को जॉब अपॉइंटमेंट लेटर बाटेंगे। यह प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ा कॉन्स्टेबल रिक्रूटमेंट है। बिहार के पटना में आज विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस विधायकों और सांसदों की बैठक होगी। आयरलैंड Vs वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की सीरीज का तीसरा टी-20 मुकाबला रात 7:30 बजे से ब्रेडी (आयरलैंड) में खेला जाएगा।
इसके अलावा आज दिनभर की देश-विदेश से जुड़ी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
तिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
37 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
4 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines