Live Updates
22:28 (IST) 13 Jul 2025
दिल्ली में SBI ATM से 11.50 लाख रुपये की चोरी, जांच जारी

दिल्ली के अलीपुर थाना क्षेत्र के बकोली में स्थित भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एक एटीएम को तोड़कर अज्ञात चोरों ने 11 लाख 50 हजार 100 रुपये नकदी उड़ा लिए। यह घटना आज (13 जुलाई, 2025) सामने आई, जिसके बाद अलीपुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

शिकायत एफएसएस कंपनी के निर्वेद अवस्थी ने दर्ज कराई है, जो एसबीआई के एटीएम के रखरखाव और देखभाल का काम करती है। अवस्थी ने पुलिस को बताया कि उन्हें एटीएम परिसर के मालिक रतन लाल से फोन आया था। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पाया कि एटीएम मशीन सामने से टूटी हुई थी और नकदी ट्रे गायब थी। जांच करने पर पता चला कि एटीएम से कुल 11 लाख 50 हजार 100 रुपये गायब थे।

22:11 (IST) 13 Jul 2025
आज का भारत अंतरिक्ष से महत्वाकांक्षी, निडर, आत्मविश्वास और गर्व से भरा दिखता है- ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला

विदाई समारोह के दौरान ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का कहना है कि मेरे देशवासियों के लिए हिंदी में कुछ शब्द। मेरे लिए यह एक अद्भुत यात्रा रही है। यह यात्रा समाप्त होने वाली है, लेकिन आपकी और मेरी यात्रा अभी बहुत लंबी है। हमारे मानव अंतरिक्ष मिशन की यात्रा बहुत लंबी है और बहुत कठिन भी है। लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगर हम ठान लें, तो तारे भी प्राप्त किए जा सकते हैं (तारा अपि प्रपायंते)। तारे प्राप्त किए जा सकते हैं। 41 साल पहले, एक भारतीय अंतरिक्ष में गया था, और उसने हमें बताया कि ऊपर से भारत कैसा दिखता है। हम सभी जानना चाहते हैं कि आज भारत कैसा दिखता है। मैं आपको बताता हूं कि आज का भारत अंतरिक्ष से महत्वाकांक्षी दिखता है। आज का भारत निडर दिखता है। आज का भारत आत्मविश्वास से भरा दिखता है। आज का भारत गर्व से भरा दिखता है और इन सब कारणों से मैं एक बार फिर कह सकता हूं कि आज का भारत अभी भी पूरी दुनिया से अच्छा दिखता है। जल्द ही धरती पर मिलते हैं।

---विज्ञापन---

22:07 (IST) 13 Jul 2025
'ऑपरेशन कालनेमि' को लेकर बोले स्वामी चिदानंद सरस्वती- 'सभी को करना चाहिए समर्थन'

ऋषिकेश में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ पर परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष एवं आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि मैं ‘ऑपरेशन कालनेमि’ शुरू करने के लिए राज्य सरकार को धन्यवाद देता हूं।ऑपरेशन कालनेमि किसी बाबा या संत के खिलाफ नहीं है, बल्कि उन लोगों के खिलाफ है जो समाज को ठग रहे हैं और लूट रहे हैं। यह ऑपरेशन बहुत महत्वपूर्ण है। सभी को इस ऑपरेशन का समर्थन करना चाहिए।

21:08 (IST) 13 Jul 2025
ISS से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का संदेश

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने कहा है कि यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है। 25 जून को जब मैंने फाल्कन 9 पर यात्रा शुरू की थी तब मैंने इसकी कल्पना भी नहीं की थी। इस मिशन से जुड़े लोगों की वजह से यह विशेष बन पाया है। मैं अपने देश और इसके सभी नागरिकों को इस मिशन और मेरा समर्थन करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं इसे संभव बनाने के लिए इसरो को धन्यवाद देता हूं। मैं नासा और उसके अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों, एक्सिओम स्पेस और स्पेसएक्स को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने यह सुनिश्चित किया कि हमें पर्याप्त प्रशिक्षण दिया गया।

---विज्ञापन---

20:32 (IST) 13 Jul 2025
NCB श्रीनगर की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में NCB ने छापेमारी की है। 28 किलो पोस्ता भूसा बरामद, 2 तस्कर भी गिरफ्तार किए गये हैं। गिरफ्तार शब्बीर पूर्व आतंकी संगठन, JKLF का सदस्य रह चुका है। दूसरे आरोपी अमीन के खिलाफ पहले भी NDPS केस दर्ज है। शब्बीर के घर से 11 किलो पोस्ता भूसा मिला है। तस्करों का कनेक्शन हिमाचल प्रदेश तक फैला हुआ है और इंटरस्टेट सप्लाई का खुलासा हुआ है।

20:30 (IST) 13 Jul 2025
नूंह जिले में इंटरनेट और बल्क SMS सेवाएं निलंबित

नूंह जिले में इंटरनेट और बल्क SMS सेवाएं निलंबित की गई हैं। 13 जुलाई रात 9 बजे से 14 जुलाई रात 9 बजे तक 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी। बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज से जुड़ी SMS सुविधा पहले की तरह जारी रहेंगी। कानून व्यवस्था के सुचारू प्रबंधन के लिए आदेश जारी किए गए हैं।

---विज्ञापन---

19:50 (IST) 13 Jul 2025
श्रावण मास के पहले सोमवार से पहले परमार्थ निकेतन आश्रम में विशेष गंगा आरती

श्रावण मास के पहले सोमवार से पहले कांवड़ यात्रियों के ऋषिकेश पहुंचने पर परमार्थ निकेतन आश्रम में विशेष गंगा आरती की गई।

19:49 (IST) 13 Jul 2025
दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश

---विज्ञापन---

18:34 (IST) 13 Jul 2025
बाढ़ प्रभावित लोगों से मिलने पहुंचे बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने धर्मपुर का दौरा किया और हाल ही में आई बाढ़, बादल फटने से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

17:53 (IST) 13 Jul 2025
छपरा में हेडमास्टर की गोली मार हत्या, घर से कुछ दूरी पर हुआ हमला

छपरा- दरियापुर थाना क्षेत्र के बिसाही गांव में अपराधियों एक शिक्षक की गोली मार हत्या की घटना को अंजाम दिया है। हत्या की यह घटना शिक्षक के घर के नजदीक ही हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक 36 वर्षीय संतोष राय छोटकी बिसाही निवासी स्वर्गीय विक्रमा राय के पुत्र हैं जो 2003 में प्राइमरी स्कूल बिसाही में शिक्षक के पद पर बहाल हुए थे। यह विद्यालय मध्य विद्यालय में उत्क्रमित हो गया और संतोष राय उसके वर्तमान प्रधानाध्यापक थे। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह वह मस्तिचक चौक पर गए थे, जहां से घर लौटने के क्रम में उनके घर से कुछ दूर पहले ही घात लगाए चार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें उनके ड्राइवर कमलेश और उनको गोली लग गई। संतोष राय के सर और छाती में गोली लगी जिससे उनकी मौत हो गई जबकि उनका ड्राइवर गोली लगने से बुरी तरह से घायल हो गया। उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए दरियापुर सीएचसी से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इसे पहले पटना में भी वकील की हत्या हुई

---विज्ञापन---

17:34 (IST) 13 Jul 2025
कृषि मंत्री ने काफिला रुकवाकर घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित चेतक ब्रिज पर हादसे में घायल हुए युवक को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। दरअसल शिवराज सिंह चौहान अवधपुरी भोपाल में आयोजित जैन समाज के कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे, इस दौरान चेतक ब्रिज पर भीड़ इकट्ठा देख शिवराज ने अपना काफिला रुकवाया और घायल युवक को अपनी गाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। साथ में एक अधिकारी को भी साथ जाने के निर्देश दिए। साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल नजदीक के अस्पताल के डॉक्टर से फोन पर बात की और घायल युवक का जल्द से जल्द इलाज करने के निर्देश दिए।

16:20 (IST) 13 Jul 2025
MP : देवास में हादसा: कालीसिंध नदी में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

मध्य प्रदेश के देवास जिले में इंदौर बैतूल नेशनल हाईवे पर मोखा पिपलीया इलाके में काली सिंध नदी पर बने पुल पर ट्रक आने के दौरान खातेगांव की ओर से आ रही कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। कार के दरवाजे लॉक हो जाने के कारण लोग समय पर नहीं निकाल पाए। कार के कांच को तोड़कर ग्रामीणों ने चार लोगों को बाहर निकाल और बागली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान दो को मृत घोषित किया और दो अन्य को गंभीर हालत में इंदौर रेफर कर दिया।

---विज्ञापन---

16:00 (IST) 13 Jul 2025
कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

वरिष्ठ अभिनेता और पद्मश्री पुरस्कार विजेता कोटा श्रीनिवास राव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि उन्हें उनकी सिनेमाई प्रतिभा और बहुमुखी प्रतिभा के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने अपने शानदार अभिनय से विभिन्न पीढ़ियों के दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। वे समाज सेवा में भी अग्रणी रहे और गरीबों व वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति।

15:17 (IST) 13 Jul 2025
पुलिस ने 34 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया

देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि ऑपरेशन कालनेमि के तहत आज पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए साधु-संतों के वेश में घूम रहे 34 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार फर्जी बाबाओं में 23 अन्य राज्यों के निवासी हैं।

---विज्ञापन---

15:11 (IST) 13 Jul 2025
'यूपी के सीएम लिख रहे विकास की नई कहानी'-लखनऊ में बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी के वर्तमान सीएम भी विकास की नई कहानी लिख रहे हैं। आज यूपी में कानून का राज है, देश के विकास में राज्य का योगदान बढ़ा है। अब कोई भी अपराधी राज्य में सिर उठाकर नहीं चल सकता। उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद विदेशों में भी ब्रह्मोस मिसाइलों की मांग बढ़ी है और अब लखनऊ से ब्रह्मोस का निर्यात किया जाएगा। इससे राज्य में रोजगार बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

14:27 (IST) 13 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: असम में उग्रवादियों पर सेना का हमला

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा (I) ने भारतीय सेना द्वारा ड्रोन अटैक किए जाने का दावा किया है। संगठन की ओर से कहा गया है कि भारतीय सेना ने म्यांमार सीमा पर संगठन के बड़े ठिकानों और कैंपों पर ड्रोन हमले किए हैं, हालांकि सेना की ओर से हमलों की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन उल्फा (I) ने कहा कि कैंपों पर हमले अलसुबह किए गए। हमले में संगठन का वरिष्ठ नेता मारा गया है और 19 लोग घायल हुए हैं।

---विज्ञापन---

13:48 (IST) 13 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़े 7 भारतीय मछुआरे

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: श्रीलंकाई नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में मछली पकड़ रहे तमिलनाडु के 7 मछुआरों और उनकी नाव को पकड़ लिया है। उन्हें जांच के लिए कांगेसंथुराई नौसेना शिविर ले जाया गया है। रामेश्वरम मछली पकड़ने के बंदरगाह से मछली पकड़ने का परमिट प्राप्त करने के बाद कल (12.07.2025) 456 मछली पकड़ने वाली नावें समुद्र में गई थीं।

12:41 (IST) 13 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: अमरनाथ यात्रियों की गाड़ियां आपस में टकराईं

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: जम्मू कश्मीर में नेशनल हाईवे पर अमरनाथ यात्रियों की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में 10 से ज्यादा तीर्थ यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कुलगाम में खुदवानी गांव के पास हुआ।

---विज्ञापन---

12:02 (IST) 13 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: सोनिया गांधी ने बुलाई अहम बैठक

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: कांग्रेस संसदीय दल (CPP) की प्रमुख सोनिया गांधी ने मंगलवार (15 जुलाई) को कांग्रेस संसदीय रणनीतिक समूह की अहम बैठक बुलाई है, जिसमें संसद के मानसून सत्र के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। विपक्षी दल कांग्रेस सत्तारूढ़ दल भाजपा की मोदी सरकार को ‘ऑपरेशन सिंदूर’, चुनाव आयोग समेत कई अन्य मुद्दों पर घेरने की तैयारी कर रहा है।

11:21 (IST) 13 Jul 2025
LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: सिंगापुर दौरे पर पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर

LIVE Aaj Ki Taaza Khabar: विदेश मंत्री जयशंकर सिंगापुर पहुंच गए हैं, जहां अपने आधिकारिक दौरे के तहत उन्होंने सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की। उनके साथ बैठक के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने भारत की एक्ट ईस्ट नीति में सिंगापुर की मुख्य भूमिका पर जोर दिया।

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar: आज 13 जुलाई दिन रविवार हॉलिडे है, लेकिन आज भी लोग हर रोज की तरह देश-दुनिया की खबरों से जुड़े रहेंगे। आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो इजरायल और हमास की जंग एक बार फिर उग्र होने लगी है। इजरायली सेना गाजा में हवाई हमले कर रही है। ताजा हमले में 28 लोगों की मौत होने की खबर है। उधर अमरनाथ यात्रा के लिए आज सुबह पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से श्रद्धालुओं का 11वां जत्था रवाना हुआ। शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट 15 जुलाई की सुबह कैलिफोर्निया तट पर लैंड करेगा। धरती पर उतरने के बाद वे 7 दिन तक रिहैबिलिटेशन सेंटर में रहेंगे।

सुप्रीम कोर्ट में तिरंगे से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कल

दूसरी ओर राजनीतिक और धार्मिक उद्देश्यों के लिए राष्ट्रीय ध्वज के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग उठी है, जिससे जुड़ी याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। आज से 15 जुलाई तक विदेश मंत्री जयशंकर सिंगापुर और चीन के दौरे पर रहेंगे। विंबलडन को आज चैम्पियन मिल जाएगा। कार्लोस अलकराज और जानिक सिनर के बीच फाइनल मुकाबला आज खेला जाना है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दोनों महागठबंधनों में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है। बीते दिन दोनों महागठबंधनों की अहम बैठक हुई थी। इसके अलावा आज दिनभर की लाइव खबरों के लिए जुड़े रहें News24 के साथ...