लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल लाया जा रहा भारत, सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी सफलता

लॉरेश बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई लाया जा रहा भारत, सुरक्षा एजेंसियों को मिली बड़ी सफलता

anmol bishnoi
विज्ञापन

भारत की सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता मिली है. इंटरनेशनल गैंगस्टर और गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से डिपोर्ट कर भारत लाया जा रहा है. यह कार्रवाई सेंट्रल एजेंसियों और दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की संयुक्त मेहनत का नतीजा है. अनमोल बिश्नोई का भारत वापस आना, इंटरनेशनल गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ एक बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है.

अनमोल बिश्नोई देश के कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वांछित है, जिनमें शामिल हैं-

विज्ञापन
  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड
  • सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग
  • बाबा सिद्दीकी हत्याकांड

और इसके अलावा कई राज्यों में भी उस पर गंभीर केस दर्ज हैं.

कुछ साल पहले वह विदेश में पंजाबी सिंगर करण औजला के साथ एक नाइट पार्टी में भी देखा गया था, जिसके बाद उसकी काफी चर्चा हुई थी. साल 2024 में उसे अमेरिका में हिरासत में लिया गया था और तभी से वह वहां की एजेंसियों की कस्टडी में था.

अनमोल का भारत लौटना इसलिए भी अहम है क्योंकि वह गुजरात के अहमदाबाद की जेल में बंद देश के नए ‘डॉन’ कहे जा रहे लॉरेंस बिश्नोई का सगा भाई है. लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई ऑपरेशनों की जिम्मेदारी भी अनमोल ही संभालता था.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ