Lakshadweep Results 2024: सांसद ने ही 10 बार के MP के दामाद को मारने की रची साजिश! अब साले ने लिया जीजा पर हमले का बदला

Lakshadweep Lok Sabha Results 2024 Live Updates: लोकसभा चुनाव 2024 में नतीजों की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। मगर लक्षद्वीप की कहानी काफी दिलचस्प है।

Lakshadweep lok sabha election results 2024

Lakshadweep lok sabha election results 2024

विज्ञापन

Lakshadweep Lok Sabha Results 2024 Live Updates: पीएम मोदी ने जिस लक्षद्वीप की तारीफें कर एक पड़ोसी मुल्क की चूलें हिला दी थीं। वो लोकसभा सीट आज फिर से चर्चा में है। कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली इस सीट पर एक बार फिर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। मगर बात सिर्फ जीत और हार की ही नहीं है। कुछ और भी है। इसके इतिहास में जाएंगे तो कहानी पूरी फिल्मी लगेगी। यहां से दो बार के एनसीपी के मौजूदा सांसद मोहम्मद फैजल पदीपुरा को हार का सामना करना पड़ा है।

सांसद को मिली 10 साल की सजा

विज्ञापन

जीत-हार का मार्जिन बताने से पहले चलिए 16 साल पीछे की ओर चलते हैं। लक्षद्वीप से लगातार 10 बार सांसद रहे पी.एम. सईद के दामाद मोहम्मद सालीह की हत्या का प्रयास किया गया। मुकदमा चला मोहम्मद फैजल के खिलाफ। पिछले साल 2023 को 11 जनवरी को उन्हें सांसद रहते हुए 10 साल की सजा सुना दी गई। फिर जनप्रतिनिधि कानून के तहत लोकसभा सचिवालय ने उनकी सदस्यता रद्द कर दी। उप चुनाव का ऐलान भी हो गया।

केरल हाईकोर्ट पहुंचा मामला

विज्ञापन

इसी बीच राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने का मामला तूल पकड़ने लगा। मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो सजा निरस्त कर दी गई और फिर से उनकी सदस्यता बहाल करने की सिफारिश की गई। मगर बाद में केरल हाईकोर्ट ने सजा को निरस्त करने की याचिका को खारिज कर दिया। मोहम्मद फैजल सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, लेकिन वहां से उन्हें झटका लगा। सुप्रीम कोर्ट ने सजा को निरस्त करने वाले फैसले को रद्द कर दिया और फैजल को सजा सुना दी।

विज्ञापन

लेकिन नहीं हुए उपचुनाव

मगर चुनाव में एक ही साल बचा था, तो अदालत ने सांसदी रद्द करने से इनकार कर दिया। इस वजह से उप चुनाव कराने का फैसला नहीं लिया गया। अदालत ने साफ कह दिया कि देश की खातिर चुनाव रद्द नहीं किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

अब साले ने लिया जीजा का बदला

विज्ञापन

अब कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद हमदुल्ला सईद ने फैजल को 2647 वोट से हरा दिया। हमदुल्ला लोकसभा में रिकॉर्ड बनाने वाले पी.एम.सईद के बेटे हैं। अब उन्होंने दो बार के सांसद को हराकर पिता की सीट तो वापस ली ही, साथ ही अपने जीजा मोहम्मद सालीह पर हुए जानलेवा हमले का भी बदला ले लिया।

पिता को हराना था नामुमकिन

विज्ञापन

1967 में लक्षद्वीप में पहली बार चुनाव हुए थे। तब पी.एम. सईद निर्दलीय चुनाव लड़े और जीते। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए और 2014 तक लगातार 10 बार जीतते चले गए। मगर 2019 में उन्हें महज 71 वोट से हार का सामना करना पड़ा। दुख की बात यह है कि इसके महज कुछ महीने बाद ही उनका निधन हो गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ