Kolkata Crime News: कोलकाता में नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मां-बेटे को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि एक महिला और उसके बेटे को कोलकाता के हरिदेवपुर इलाके में कुछ महीने पहले एक लड़की से कथित बलात्कार के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। लड़की की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, लड़की आरोपी महिला के साथ ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी।
और पढ़िए –Jaipur News: जयपुर में श्रद्धा हत्याकांड जैसा मामला, भतीजे ने अपनी ताई के 10 टुकड़े कर फेंके
महिला के बेटे ने किया दुष्कर्म
बताया जा रहा है कि लड़की को महिला ने अक्टूबर में अपने घर पर आमंत्रित किया था और कथित तौर पर लड़की को नशीला पदार्थ मिला हुआ खाना खिलाया था। अधिकारी ने कहा कि लड़की के होश खो देने के बाद आरोपी बेटे ने कथित तौर पर उसके साथ दो बार बलात्कार किया।
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता शुरू में न्याय के लिए पुलिस के पास जाने से डर रही थी। लेकिन बाद में, अपने दोस्तों के प्रोत्साहन से उसने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच जारी है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
गोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
5 mins ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
12 mins agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
2 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
4 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
5 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
8 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
8 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
8 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines