Khushbu Sundar Delete Tweet Praise PM Modi: भाजपा नेत्री और अभिनेत्री खुशबू सुंदर को पीएम मोदी की तारीफ करना महंगा पड़ गया। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य खुशबू सुंदर ने हाल ही में एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसमें उन्होंने मुंबई के एक चौराहे से छोटी बच्ची से खरीदे गए गुलदस्ते की तस्वीर को साझा किया था। उन्होंने फूलों को अपनी कार में रखकर पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। खुशबू सुंदर का कहना था कि पीएम मोदी ने कैसे लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया है।
चाइल्ड लेबर को भी छुपाया
जैसे ही उन्होंने ये तस्वीर साझा कर पीएम मोदी की तारीफ की, वे बुरी तरह ट्रोल हो गईं। यूजर्स का कहना था कि उन्होंने आधिकारिक पद पर होने के बावजूद पीएम मोदी की प्रशंसा के साथ चाइल्ड लेबर को भी छुपाया है। हालांकि विवाद बढ़ता देख खुशबू सुंदर को अंतत: माफी मांगनी पड़ी।
उन्होंने माफी मांगते हुए कहा कि बाल श्रम के पहलू को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए था। हालांकि खुशबू सुंदर इससे पहले ट्रोल्स से भिड़ गईं थीं, लेकिन बाद में उन्होंने यूटर्न लेते हुए कहा कि किसी भी बच्चे को अपने परिवार के लिए सड़कों पर नहीं निकलना चाहिए।
खूशबू सुंदर ने लिखा- “कल मुंबई में फूल बेचने वाली एक बच्ची के बारे में मेरा ट्वीट सकारात्मक संदर्भ में किया गया था क्योंकि वह अपनी शिक्षा में मदद कर रही थी। वह भीख मांगने तक ही सीमित नहीं थी। मुझे एहसास है कि यह बाल श्रम के बराबर है। एक बच्चे को बहुत ही सुरक्षित और खुशहाल वातावरण में बड़े होने की जरूरत है।”
खुद बचपन में संघर्ष, दर्द और कठिनाइयों का सामना किया
खूशबू सुंदर ने आगे कहा- ”बच्चे स्वस्थ मानसिकता के लिए स्कूल में रहें। मैंने खुद बचपन में संघर्ष, दर्द और कठिनाइयों का सामना किया है। मुझे उस बच्ची में अपनी झलक दिखी। उसकी आंखें आत्मविश्वास और साहस की बात करती थी। मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।” खुशबू सुंदर ने आगे कहा- ”मैंने आज तक अपना कोई भी ट्वीट डिलीट नहीं किया है, लेकिन अब मैं दिल से माफी चाहती हूं।”
हार का करना पड़ा था सामना
यूजर्स ने इससे पहले खुशबू सुंदर को आड़े हाथों लिया। उनका कहना था कि मुंबई की सड़कों पर मेहनत कर रहे एक बच्चे के दृश्य को पीएम मोदी की प्रशंसा के लिए इस्तेमाल करना सही नहीं है। हालांकि खुशबू ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा कि तथाकथित उदारवादी तुरंत निष्कर्ष पर पहुंच जाएंगे, लेकिन जिस बच्चे से मैंने बात की वह अपना स्कूल खत्म करने के बाद अपनी शिक्षा में मदद करने के लिए फूल बेचती है। मैं एक जिम्मेदार नागरिक और एक मां भी हूं। बता दें कि खुशबू सुंदर को चेन्नई के थाउजेंड लाइट्स चुनाव क्षेत्र से बीजेपी ने मैदान में उतारा था। हालांकि उन्हें 32 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर लोगों को राशन बांटेगी शिंदे सरकार, मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
31 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
32 mins agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
9 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
11 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
14 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines