---विज्ञापन---

देश angle-right

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर लोगों को राशन बांटेगी शिंदे सरकार, मंत्रिमंडल का बड़ा फैसला

Shinde Govt Free Ration Kit On Ram Mandir Inauguration: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लिया है, जानिए क्या?

---विज्ञापन---

Shinde Govt Free Ration Kit On Ram Mandir Inauguration, मुंबई: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है और 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती भी है। इस दोहरी खुशी को और बढ़ाते हुए महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लिया है। महाराष्ट्र सरकार 22 जनवरी को राज्य के लोगों को मुफ्त राशन बांटेगी। सरकार की तरफ से दिया जाने वाला फ्री का यह राशन राज्य के सभी डेढ़ करोड़ राशन कार्ड धारकों को दिया जाएगा। गौरतलब है कि महाराष्ट्र की शिंदे सरकार दिवाली और गुड़ी पड़वा के मौके पर भी राशन बांटते आई है। अब कैबिनेट मीटिंग में राम मंदिर के उद्घाटन पर सरकार ने राशन बांटने का निर्णय  लिया है।

Maharashtra Government

महाराष्ट्र सरकार में बाटेंगी राशन

फ्री में क्या-क्या मिलेगा?

राज्य के राशन कार्ड धारकों को 22 जनवरी के दिन 100 रुपये में एक किलो सूजी, चना दाल, एक किलो चीनी और एक लीटर तेल दिया जाएगा। जनवरी और फरवरी महीने तक इसका वितरण होगा, क्योंकि 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती है। मिली जानकारी के अनुसार, कुल 1 करोड़ 68 लाख राशन कार्ड धारकों को इसका लाभ मिलेगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: शिंदे गुट के 16 विधायकों की अयोग्यता मामले पर क्या फैसला आया, शिंदे CM रहेंगे?

क्यों लिया गया यह फैसला?

भाजपा नेता और सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि राम मंदिर कार्यक्रम में प्रदेश के कई लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। ऐसे में राज्य के कई राम भक्त अयोध्या जाएंगे। इस बीच राज्य सरकार ने इस दिन का जश्न मनाने के लिए राज्य के आम नागरिकों को राशन देने का फैसला किया है।

---विज्ञापन---
गांव-गांव बाटे जाएंगे राशन

गांव-गांव बाटे जाएंगे राशन

मंदिर उद्घाटन का सीधा प्रसारण

गौरतलब है कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपील की थी कि 22 जनवरी को दीवाली की तरह त्योहार मनाया जाए। राम मंदिर के उद्घाटन वाले दिन को भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रशासन तैयारी में जुटा हुआ है। सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार राम मंदिर उद्घाटन का सीधा प्रसारण राज्य के हर गांव में दिखाने की भी योजना बना रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 11, 2024 05:50 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola