हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kerala Story Controversy: 'द केरला स्टोरी' को लेकर जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में मारपीट, 5 छात्र घायल

विज्ञापन

Kerala Story Controversy: जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म को लेकर दो गुटों के बीच हाथापाई की खबर है। जानकारी के मुताबिक, मामूली बात पर हाथापाई बाद में मारपीट में बदल गई। पांच छात्रों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

इस घटना को लेकर छात्रों ने विरोध शुरू कर दिया और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की। सोमवार को मेडिकल छात्रों के एक समूह ने सोमवार को कॉलेज के प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर कथित ‘हमले’ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की।

और पढ़िए – Karnataka CM Tussle: कर्नाटक के मुख्यमंत्री चेहरे पर सस्पेंस बरकरार! डीके शिवकुमार आज जाएंगे दिल्ली

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का है आरोप

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप है कि रविवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने छात्रावास परिसर में घुसकर उन पर हमला कर दिया। छात्रों के एक आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में छात्रों में से एक द्वारा फिल्म पर एक पोस्ट साझा करने के बाद यह घटना घटी।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शशि सूदन ने कहा कि पांच छात्र घायल हुए हैं और शिकायत दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि अगर संस्थान का कोई छात्र इस घटना में शामिल है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola