---विज्ञापन---

देश angle-right

पुलिसवाली ने भूख से बिलखते बच्चे को अस्पताल में पिलाया अपना दूध, जिसकी मां ICU में थी और बाप जेल में

Police Officer Breastfeeds To Baby: मां दूध पिलाने की हालत में नहीं थी, लेकिन भूख से बिखलते बच्चे को देखकर महिला पुलिस कर्मी ने जिंदादिली दिखाई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

---खबर नीचे जारी है---

Kerala Police Officer Breastfeeds To Baby: महिला पुलिस कर्मी का जिंदादिली देखिए, बच्चे का बाप जेल में है और मां ICU में भर्ती है, जिसे होश तक नहीं है, लेकिन जब वह भूख के मारे बिलख रहा था तो वह देख नहीं पाई। उसका दिल पसीज किया। उसके अंदर की ममता जागी और उसने तुरंत अपना दूध पिलाकर बच्चे की भूख शांत की। इससे उसके भी दिल को सुकून मिला। वहीं महिला पुलिस कर्मी की जिंदादिली देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उसका हौसला भी बढ़ाया। इस खुशनुमा पल का वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो काफी वायरल हो रहा है। लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

 

4 बच्चे थे, जिनमें से एक 4 महीने का बच्चा था

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो केरल के कोच्चि का है। महिला पुलिस कर्मी कोच्चि महिला थाने में तैनात है। एक प्रवासी महिला की तबीयत खराब हो गई था। वह काफी समय से केरल में परिवार के साथ रह रही थी, लेकिन उसका पति एक मामले में जेल चला गया। इस बीच महिला बीमार पड़ गई। उसे एर्नाकुलम जनरल अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया। महिला के साथ उसके 4 बच्चे भी थे, जिनमें से एक 4 महीने का है। पुलिस टीम उन बच्चों को भी अपने साथ अस्पताल ले आई। इस दौरान अचानक नवजात बच्चा भूख के मारे बिलखने लगा। यह देखकर अस्पताल में तैनात पुलिस अधिकारी MA आर्य खुद 9 महीने के बच्चे की मां हैं, उनका दिल पसीज किया।

---खबर नीचे जारी है---

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

news24 Whatsapp channel

---खबर नीचे जारी है---

महिला ने महिला पुलिस अफसर का आभार जताया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में तैनात पुलिस कर्मियों ने बाकी बच्चों को भी खाना खिलाया। फिलहाल चारों बच्चों की हालत ठीक है। गरीबी के कारण महिला उनका सही तरह से पालन पोषण नहीं कर पा रही थी। वह खुद का भी ख्याल नहीं रख पाई और बीमार पड़ गई। अब महिला पुलिस कर्मी मिलकर उसके इलाज का खर्च उठा रही हैं। वहीं उसके चारों बच्चों की देखभाल भी कर रही हैं। इसके लिए पीड़ित महिला ने पुलिस कर्मियों का आभार जताया। लोगों ने पुलिस वाली की जिंदादिली देखकर उसकी तारीफों के पुल बांधे। एक यूजर ने कमेंट किया कि मां का दिल मां का होता है, चाहे वह किसी भी पद पर हो, कोई भी महिला भूखे बच्चे को नहीं देख सकती।

First published on: Nov 24, 2023 06:14 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola