Karnataka rape case: कोलकाता के बाद अब कर्नाटक के उडुपी में 21 साल की लड़की के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी ने पहले लड़की के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। फिर झांसे में फंसाकर उसे मिलने के लिए बुनाया। यहां उसने अपने दोस्तों को भी बुला लिया। आरोप है कि लड़के ने लड़की को नशीला पदार्थ पिला और इसके बाद उसके साथ रेप किया है।
तीन महीने पहले ही हुई थी दोस्ती
पुलिस के अनुसार करीब तीन महीने पहले पीड़िता की अल्ताफ नाम के युवक से सोशल मीडिया अकाउंट पर दोस्ती हुई थी। 23 अगस्त को दोनों दोपहर 12 बजे एक सुनसान जगह पर मिले। आरोप है कि पहले तो अल्ताफ अकेला था। लेकिन उसके बुलाने पर उसका दोस्त रिचर्ड और एक अन्य भी वहां आ गए। बताया जा रहा है कि अल्ताफ के दोस्त अपने साथ बीयर लेकर आए थे।
ये भी पढ़ें: Kolkata doctor rape-murder case: जज के सामने फूट-फूटकर रोया संजय रॉय, खूद को बताया बेकसूर
लोगों को हुआ था शक, जिसके बाद दी गई पुलिस को सूचना
पुलिस के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि बीयर में कुछ नशीला पदार्थ था, जिसे पीने के बाद पीड़िता बदहवास हो गई। आरोप है कि अल्ताफ ने उसकी इस स्थिति का फायदा उठाया और उसके साथ रेप किया है। फिर देर शाम वह उसे छोड़ने उसके घर के पास पहुंचा। लेकिन पीड़िता की हालत खराब देख और अकेली लड़के के साथ तीन लड़के देख आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने FIR दर्ज कर 2 लोगों को गिरफ्तार किया
पुलिस के अनुसार पीड़िता को समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मामले में अल्ताफ और रिचर्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पीड़िता का इलाज चल रहा है। उसके बयान के बाद मामले में आगे की जांच की जाएगी। इस बात की जांच की जा रही है कि पेय पदार्थ में क्या नशीला पदार्थ था? दोनों आरोपियों के बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले में रेप की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें: ‘अंकलजी, पापा को मत मारो’, हाथ जोड़ रोकता रहा बच्चा, घर के अंदर घुसकर NRI को मारीं गोलियां, देखें Video
ये भी पढ़ें: ‘फ्री बिजली, साल में 12 सिलेंडर’, PDP का मैनिफेस्टो जारी, कांग्रेस-NC से गठबंधन पर क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती?
संबंधित खबरें
टैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
26 mins agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
36 mins agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
40 mins ago99.% ट्रेनें इलेक्ट्रिफाइड, फिर भी डीजल इंजन क्यों नहीं बंद कर सकता रेलवे?
1 hr agoबदले हुए फॉर्म 6 को मंजूरी हमने नहीं दी, किसने दिया आदेश?: सुप्रीम कोर्ट
1 hr agoSBI PO Mains का परिणाम कब जारी होगा? जानें कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट
1 hr agoदिवाली-छठ से पहले हवाई यात्रियों को झटका, इंडिगो ने बढ़ाए टिकटों के दाम
2 hrs ago'कानून के अनुसार करें काम', CEC को हटाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में खारिज
2 hrs agoरेप के बढ़ते मामलों पर भड़का SC, दिल्ली पुलिस को दिया सख्त निर्देश
3 hrs ago135 साल पुरानी सेंट्रल लाइब्रेरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines