'अंकलजी, पापा को मत मारो', हाथ जोड़ रोकता रहा बच्चा, घर के अंदर घुसकर NRI को मारीं गोलियां, देखें Video

Punjab NRI Murder News : पंजाब में दो हमलावरों ने दिनदहाड़े एनआरआई की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान मां और बच्चे आरोपियों को रोकते रहे, लेकिन वे नहीं माने और इस घटना को अंजाम दिया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

punjab-nri-murder

पंजाब में एनआरआई की हत्या।

विज्ञापन

Punjab News : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर दिनदहाड़े एनआरआई को गोली मार दी। हमलावरों ने मां और बेटे के सामने इस घटना को अंजाम दिया। इसे लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें हाथ जोड़कर बच्चा बोला- अंकलजी पापा को मत मारो।

यह घटना पंजाब के अमृतसर जिले के एक गांव की है। दो हमलावर बाइक से आए और फिर एनसीआई के घर के अंदर घुस गए। आरोपियों ने बंदूक निकाली और एनआरआई सुखचैन सिंह पर 3 गोलियां चलाईं। इस दौरान मां और बेटे हमलावरों से दया की भीख मांग रहे थे। बच्चे ने कहा- अंकलजी पापा को मत मारो।

विज्ञापन

गोलीबारी में घायल हुआ एनआरआई

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एनआरआई सुखचैन सिंह अमेरिका में रहता है और कुछ दिनों के लिए अपने गांव आया था। गोली लगने से घायल एनआरआई का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसे लेकर पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जानें क्या बोले ससुर सुखदेव सिंह?

विज्ञापन

एनआरआई पर गोलीबारी की घटना को लेकर उनके ससुर सुखदेव सिंह ने कहा कि हमलावर उनके आवास में घुस गए और बंदूक की नोक पर सुखचैन सिंह को अंदर ले गए। इस मामले में एनआरआई की पूर्व पत्नी के परिवारवाले शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन

पत्नी ने सख्त कार्रवाई की मांग की

एनआरआई की पत्नी अमनदीप कौर ने कहा कि हमलावरों ने घर के अंदर घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने भी एनआरआई की पूर्व पत्नी के परिजनों पर संदेह जताया है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन

सुखबीर सिंह बादल ने सरकार पर साधा निशाना

विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने एक्स पर पोस्ट कर इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से खराब हो चुकी है। शनिवार सुबह अमृतसर साहिब के दुबुर्जी निवासी एनआरआई सुखचैन सिंह के घर पर बदमाशों ने गोलीबारी की। मां अपने बेटे को बचाने के लिए और मासूम बच्चा अपने पिता को बचाने के लिए हाथ जोड़ रहा है, लेकिन बेरहम बदमाश एक नहीं सुन रहे हैं। सीएम भगवंत मान के राज्य में आए दिन ऐसी घटनाएं हो रही हैं, पंजाबी अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ