Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में मतदान कल, जानें 224 विधानसभा में कहां कांटे की टक्कर

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में बुधवार सुबह सात बजे से सभी 224 सीटों पर वोटिंग शुरू हो जाएगी। शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि सोमवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार खत्म हो गया था। मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है जबकि जेडीएस […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: May 9, 2023 15:29
Karnataka Elections 2023

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में बुधवार सुबह सात बजे से सभी 224 सीटों पर वोटिंग शुरू हो जाएगी। शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि सोमवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार खत्म हो गया था। मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है जबकि जेडीएस भी चुनावी मैदान में है।

कर्नाटक एकमात्र दक्षिणी राज्य है जहां भाजपा सत्ता में है। 2018 के विधानसभा चुनाव में 224 विधानसभा सीट में भाजपा को 104 सीटें मिली थी। इस बार भी बीजेपी सत्ता में लौटने की हर संभव कोशिश कर रही है। बता दें कि राज्य में वर्तमान में 28 संसदीय सीटें और 224 विधानसभा क्षेत्र हैं। 224 विधानसभा सीटों में से 36 अनुसूचित जाति और 15 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

---विज्ञापन---

राज्य में बनाए गए 58 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र

राज्य में चुनाव के लिए कुल 58,282 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 28,866 शहरी क्षेत्रों में आते हैं। प्रति मतदान केंद्र पर मतदाताओं की औसत संख्या 883 है। भारत के चुनाव आयोग ने कहा कि उसने संवेदनशील बूथों की पहचान की है जहां तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

राज्य में कुल 5.21 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 2.59 महिला मतदाता और 2.62 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। कर्नाटक में 9.17 लाख पहली बार मतदाता हैं। पहली बार, ECI ने आगामी चुनावों में 80 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और विकलांग लोगों के लिए राज्य में घर से मतदान उपलब्ध कराया है।

कुल मतदाताओं में से 100 वर्ष से अधिक आयु के 16,976 वोटर्स हैं, 4,699 मतदाता थर्ड जेंडर वाले हैं। वहीं, 9.17 लाख मतदाता फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं। चुनाव आयोग ने कहा है कि वह कमजोर आदिवासी समूहों और ट्रांसजेंडरों के लिए विशेष बूथ स्थापित करेगा।

---विज्ञापन---

कर्नाटक चुनाव 2023: इन सीटों पर रहेगी नजर

शिगगांव: मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
वरुणा: यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके परिवार के लिए गढ़ रही है।
कनकपुरा: यह कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अध्यक्ष और वोक्कालिगा के मजबूत नेता डीके शिवकुमार का घरेलू मैदान है।
चन्नापटना: यह निर्वाचन क्षेत्र दो बार के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी सीट से चुनाव लड़े रहे हैं।
शिकारीपुरा : बीजेपी ने इस सीट से पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र को मैदान में उतारा है।
रामनगर : कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते निखिल कुमारस्वामी यहां से चुनाव मैदान में हैं।

First published on: May 09, 2023 03:20 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.