Karnataka Elections 2023: कर्नाटक चुनाव से पहले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और JDS नेता एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को एक अनोखा चुनावी वादा किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी किसानों के बेटों से शादी करने वाली महिलाओं को दो लाख देगी। कुमारस्वामी का यह बयान कोलार में ‘पंचरत्न’ रैली को संबोधित करते हुए आया है।
कार्यक्रम में कुमारस्वामी ने कहा कि किसानों के बच्चों की शादी को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार को लड़कियों को दो लाख रुपये देने चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे एक याचिका मिली है कि लड़कियां किसानों के बेटों से शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं। किसानों के बच्चों की शादी को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार को लड़कियों को दो लाख रुपये देने चाहिए।
Karnataka Elections 2023: कांग्रेस अकेले लड़ेगी कर्नाटक चुनाव, 20 मार्च को आएगी पहली लिस्ट
89 साल के देवगौड़ा JDS के लिए करेंगे प्रचार
जनता दल (एस) के संरक्षक 89 साल के एच डी देवेगौड़ा ने अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार की बात कही है। पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा का एक वीडियो संदेश उनकी पार्टी की ओर से जारी किया गया है, जिसमें वे कह रहे हैं कि मैं 10 अप्रैल के बाद राज्य का दौरा करूंगा। उन्होंने बताया कि मैं मैसूरु क्षेत्र (मांड्या, हासन, कोलार, चिक्कमगलुरु, चिक्काबल्लापुर, रामनगर और तुमकुर) का दौरा करने जा रहा हूं। यह हमारी पार्टी का गढ़ है।
लोकसभा 2024 के पहले इस साल दिखेगा हाई वोल्टेज ‘राजनीतिक संग्राम’! 12 महीनों में 9 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव
एक चरण में 10 मई को डाले जाएंगे वोट
बता दें कि राज्य में एक ही चरण में 10 मई को मतदान होगा। नतीजे 13 मई को घोषित किए जाएंगे। जेडीएस ने 224 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 123 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, उसने अब तक 93 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
1 hr agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
2 hrs agoLIVE: झारखंड में रेप केस में 15 पुलिसवाले सस्पेंड, थाने में किया दुष्कर्म
3 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
3 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
3 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
10 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
10 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
11 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
13 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines