हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

35 हजार क्षमता, 3 लाख पहुंचे...सीएम सिद्धारमैया का बड़ा बयान, कुंभ मेले का किया जिक्र

Chinnaswamy Stadium: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ की घटना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्टेडियम में क्षमता से कई गुना अधिक आने वाली भीड़ को घटना का कारण बताया है।

विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया घायल से मिलते हुए

Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ की घटना के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि भारी भीड़ के चलते यह घटना घटी है। स्टेडियम छमता से कई गुना अधिक भीड़ पहुंच गई थी। भीड़ ज्यादा होने के कारण भगदड़ मच गई और 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 33 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे इस घटना का बचाव नहीं करना चाहते हैं, लेकिन वह कहना चाहते हैं कि कुंभ मेले में भी भगदड़ मची थी। उस दौरान कुंभ मेले में 50-60 लोग मारे गए, क्या उन्होंने या कर्नाटक सरकार ने आलोचना की? इस घटना को लेकर राजनीति नहीं की जाए।

क्षमता से कई गुना अधिक भीड़ के कारण मची भगदड़

उन्होंने आगे कहा कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में 35 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। उनका अनुमान था कि भीड़ थोड़ी ज्यादा होगी। लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा होगी इसका अंदाजा नहीं था। उन्होंने कहा कि 35 हजार क्षमता वाले स्टेडियम में करीब 2 से 3 लाख लोग इकट्ठा हुए और भगदड़ मच गई। सीएम ने कहा कि मृतकों में अधिकतर युवा हैं। उनकी सरकार ने मृतक के परिजनों को 10-10 रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।

इस मामले में राजनीति न हो

सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि वे इस मामले में राजनीति नहीं करना चाहते हैं और न ही दूसरे दलों को राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह हादसा क्षमता से अधिक कई गुना भीड़ के कारण हुआ है। जिसका अंदाजा किसी को भी नहीं था। उन्होंने इस घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं। मजिस्ट्रेट टीम 15 दिन में इस मामले की गहनता से जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सरकार को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए

बीसीसीआई उपाध्यक्ष और कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का कहना है कि स्टेडियम में भगदड़ के लिए कर्नाटक सरकार को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए। ऐसी घटना किसी भी राज्य में हो सकती है। अगर यह घटना भाजपा शासित प्रदेश होता तो हमें दोष नहीं देना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भीड़ बहुत ज्यादा थी। मैंने फ्रेंचाइजी से बात की, उन्होंने भी नहीं सोचा था कि इतनी भारी भीड़ आ जाएगा। यह घटना अचानक हुई मृतकों के परिवारों को अधिक मदद देने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें