---विज्ञापन---

देश angle-right

पुलिस के बिछाए जाल में फंसे BJP विधायक, 5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए

कर्नाटक में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. लोकायुक्त पुलिस ने BJP विधायक चंद्रू लमानी को 5 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया, जिसमें वो बुरी तरह फंस गए.

---विज्ञापन---

कर्नाटक के बीजेपी विधायक चंद्रू लमानी लोकायुक्त पुलिस के जाल में बुरे फंस गए. सामने आई है. पुलिस ने उन्हें 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. ये कार्रवाई गडग जिले में की गई. जानकारी के मुताबिक, विधायक चंद्रू लमानी पर आरोप है कि उन्होंने एक स्थानीय ठेकेदार से सरकारी काम दिलाने के बदले रिश्वत की मांग की थी. ठेकेदार ने इस मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से की. शिकायत की जांच के बाद लोकायुक्त ने एक ट्रैप तैयार किया.

लोकायुक्त पुलिस के जाल में फंसे

प्लान के तहत जैसे ही विधायक ने 5 लाख की रकम ली, उसी समय लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि ये रिश्वत सड़क बनाने और उससे जुड़े कामों को मंजूरी दिलाने के लिए मांगी गई थी. पुलिस ने मौके से नकद रकम भी बरामद कर ली है. इस मामले में विधायक के दो करीबी सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस का कहना है कि तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. अब उनसे पूछताछ की जा रही है और आगे की जांच जारी है.

---विज्ञापन---

कानून से ऊपर कोई नहीं- लोकायुक्त पुलिस

लोकायुक्त अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी. किसी भी पद पर बैठे व्यक्ति को कानून से ऊपर नहीं माना जाएगा. वहीं, इस घटना के बाद विपक्षी दलों ने BJP पर निशाना साधा है. विपक्ष का कहना है कि सरकार को ऐसे नेताओं पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और विधायक को तुरंत पद से इस्तीफा देना चाहिए. दूसरी ओर, BJP की ओर से कहा गया है कि कानून अपना काम कर रहा है और सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी. फिलहाल, विधायक चंद्रू लमानी को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है. लोकायुक्त पुलिस मामले की आगे तफ्तीश कर रही है. आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं.

First published on: Feb 21, 2026 08:34 PM

End of Article

About the Author

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी एक अनुभवी पत्रकार हैं जो पिछले 9 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। वर्तमान में वर्षा News24 में सीनियर सब एडिटर की भूमिका निभा रही हैं। यहां ये नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि खबरें करती हैं। इससे पहले वर्षा आज तक, ज़ी न्यूज, रिपब्लिक, इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम कर चुकी हैं। वर्षा ने बतौर रिपोर्टर और एंकर भी काम किया है। देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के साथ-साथ वर्षा को मनोरंजन, लाइफस्टाइल, ट्रेंडिंग खबरों का भी बखूबी अनुभव है। खबरों के अलावा वर्षा कहानियां और कविताएं लिखने का भी शौक रखती हैं।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola