LAC पर भारतीय सेना मजबूत, चीनी सेना की तैनाती में आई कमी, रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा

केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की एनुअल रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें भारत-चीन सीमा से जुड़े अहम अपडेट दिए गए हैं. ब्रिक्स समिट 2026 खत्म होते ही जारी हुई रिपोर्ट के नतीजे काफी अहम हैं और चीन के साथ सुधरते रिश्तों का संकेत हैं.

india china border | indian army, chinese army

भारत-चीन सीमा और भारत-पाकिस्तान सीमा पर रक्षा मंत्रालय ने रिपोर्ट जारी की है. (Credit-AI)

भारत की अध्यक्षता में हुआ ब्रिक्स समिट 2026 खत्म होते ही केंद्रीय रक्षा मंत्रालय की एनुअल रिपोर्ट 2025-26 रिलीज हो गई. इसमें लद्दाख में भारत-चीन सीमा LAC को लेकर अहम खुलासे किए गए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, साल 2025 में LAC पर चीनी सेना की तैनाती में कमी आई. वहीं LAC पर भारतीय सेना की स्थिति मजबूत हुई है और सेना अब बॉर्डर पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है. उत्तरी सीमाओं और ट्रेनिंग सेंटरों में अब 10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड के बराबर सैन्य बल तैनात है.

विज्ञापन

गलवान हिंसा से खराब हुए थे रिश्ते

रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिक्स समिट में भारत-चीन के बीच हुई सकारात्मक राजनीतिक, कूटनीतिक और सैन्य स्तर की बातचीत से बॉर्डर पर हालात में स्थिरता आई है. 2020 में गलवान हिंसा के बाद भारत-चीन के संबंध खराब हुए. 5 साल बाद दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर की बातचीत शुरू हुई. अक्टूबर 2025 में पूर्वी लद्दाख में 23वीं कोर कमांडर लेवल की बैठक हुई थी, जिसमें बातचीत करके सीमा से जुड़े विवादों को सुलझाने और 5 साल से दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने की कोशिश जारी है.

विज्ञापन

बैठकें करके सुलझा रहे सीमा विवाद

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स समिट से वतन लौटने के एक दिन बाद जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार, भारत-चीन में बॉर्डर पर्सनल मीटिंग (BPM) का दौर भी जारी है, जिसके जरिए दोनों देशों ने एक दूसरे से जुड़े मुद्दों को एक-एक करके उठाया और उनके समाधान पर आपसी सहमति बनाकर उन्हें लागू किया. भारत-चीन सीमा विवाद सुलझाने के लिए दोनों देशों के विशेष प्रतिनिधियों (SR) की बैठक भी इस साल फिर से शुरू हुई, जिसके 2 दौर दिसंबर 2024 और अगस्त 2025 में आयोजित किए गए थे.

प्रधानमंत्री की चीन यात्रा कामयाब रही

भारतीय प्रधानमंत्री मोदी अगस्त 2025 में चीन गए थे, जहां तियानजिन में उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और द्विपक्षीय वार्ता भी की. इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में सकारात्मक विकास को और मजबूती मिली. इसके अलावा रिपोर्ट में जम्मू और कश्मीर में भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा स्थिति पर भी अपडेट दिया गया.रिपोर्ट के अनुसार,आम जनता ने विकास का मार्ग चुना है और इसके परिणामस्वरूप हिंसा का स्तर कम हुआ है, विरोध प्रदर्शन सीमित हुए हैं और पत्थरबाजी की घटनाएं नहीं हो रही हैं. ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर और नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सेना की स्थिति में काफी बदलाव आया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ