'जो सलमान संग काम करेगा वो मरेगा', बॉलीवुड डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को धमकी का ऑडियो वायरल

Kapil Sharma Restaurant Firing: कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग के बाद ऑडियो जारी करके बॉलीवुड को धमकाया गया है कि सलमान खान के साथ काम करने वाले को मार दिया जाएगा। ऑडियो में कपिल के रेस्टोरेंट पर फायरिंग की वजह भी सलमान खान को बताया गया है। पढ़ें विमल कौशिक की रिपोर्ट…

Salman Khan | Kapil Sharma | Bollywood

सलमान खान के साथ काम करने को लेकर धमकाया गया गया है।

विज्ञापन

Directors Producers Threatened: कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड के डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को धमकाया गया है। धमकी देते हुए कहा गया है कि जो एक्टर सलमान खान के साथ काम करेगा, वह मरेगा। कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग भी इसलिए की गई, क्योंकि उसने उद्घाटन पर सलमान खान को बुलाया था। हालांकि News24 इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन ऑडियो पुलिस को सौंप दिया गया है, जिसकी जांच जारी है।

लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर का ऑडियो

मिली जानकारी के अनुसार, ऑडियो लॉरेंस ग्रुप के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर का है। ऑडियो में धमकी देते हुए कहा गया है कि जो भी डायेक्टर और प्रोड्यूसर या कलाकार सलमान खान के साथ काम करेगा, उसे वार्निंग नहीं दी जाएगी, बल्कि सीधी गोली मार दी जाएगी। इसलिए सभी को एक बार ही वार्निंग दे रहे हैं। मुंबई का माहौल इतना खराब कर देंगे कि सोचा भी नहीं होगा।

विज्ञापन

ऑडियो में धमकी देते हुए कहा गया है कि सलमान के साथ किसी ने भी काम किया, चाहे वह छोटा-मोटा कलाकार ही क्यों हो, छोटा-मोटा डायरेक्टर ही क्यों न हो, हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे। हम उसको मार देंगे और मारने के लिए हमें किसी भी हद तक जाना पड़ेगा तो जाएंगे। अगर सलमान खान के साथ किसी ने काम किया तो वह अपनी मौत का जिम्मेदार खुद होगा।

कपिल के रेस्टोरेंट पर 9 जुलाई को फायरिंग

बता दें कि कॉमेडियन कपिल शर्मा का रेस्टोरेंट कनाडा के सरे शहर में है। रेस्टोरेंट का नाम KAP’S कैफे है, जिस पर 2 बार फायरिंग हो चुकी है। पहले 9 जुलाई को फायरिंग हुई और दूसरी बार 7 अगस्त को हुई। 9 जुलाई को रेस्टोरेंट पर 9 से 12 राउंड फायरिंग हुई थी। हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली थी, जो NIA का मोस्ट वांटेड आतंकी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का सदस्य है।

विज्ञापन

लाडी ने दावा किया है कि हमला कपिल शर्मा की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों, विशेष रूप से कॉमेडी शो में निहंग सिखों के खिलाफ की गई टिप्पणी के जवाब में किया गया। वहीं कनाडा पुलिस ने हमले की CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कपिल के रेस्टोरेंट पर 7 अगस्त को फायरिंग

कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर दूसरी बार फायरिंग 7 अगस्त को हुई और करीब 6 से 25 राउंड गोलियां चलाई गईं। इस बार गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस गैंग ने रेस्टोरेंट पर हमले की जिम्मेदारी ली है। गोल्डी ढिल्लों ने फेसबुक पोस्ट लिखकर दावा किया है कि कपिल शर्मा ने उनकी कॉल का जवाब नहीं दिया था, जिसके कारण यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने धमकी दी कि अगर कपिल ने अब भी जवाब नहीं दिया तो मुंबई में उनके ठिकानों को निशाना बनाया जाएगा। हमले में कैफे की खिड़कियों और बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है। सरे पुलिस की फ्रंटलाइन इन्वेस्टिगेटिव सपोर्ट (FLIS) टीम हमले की जांच कर रही है। इस हमले के बाद ही बॉलीवुड को धमकी देने का ऑडियो वायरल हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ