Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में बड़ी कार्रवाई, आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार, कोर्ट में होगी पेशी

कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। करीब 90 घंटे बाद पुलिस ने आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। अब आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Feb 12, 2026 10:46

यूपी के कानपुर में चर्चित लैंबॉर्गिनी केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के 90 घंटे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब शिवम मिश्रा को कोर्ट में पेश करेगी। शिवम हिट एंड रन मामले में कई दिनों से फरार चल रहा था।

बता दें कि 8 फरवरी को तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा अपनी लैंबॉर्गिनी कार से कानपुर में वीआईपी रोड पर जा रहा था। कार के पीछे एक गाड़ी में बाउंसर भी चल रहे थे। रेव-3 मॉल के पास कार अनियंत्रित हो गई। कार ने पहले ई-रिक्शा, फिर बाइक और एक पैदल जा रहा है व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक खंबे से टकरा गई। यह सब कुछ ही पल में हुआ। घायल तौफीक की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘शिवम मिश्रा नहीं चला रहे थे कार…’, कानपुर लेम्बोर्गिनी कांड में नया मोड़, घायल ने बदला बयान; समझौते की दी अर्जी

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। बाउंसरों ने ड्राइविंग सीट से शिवम मिश्रा को गोद में उठाकर निकाला। पहले को केस में पुलिस का नरम रुख देखने को मिला। वीडियो वायरल होने पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी।

पहले शिवम मिश्रा को कार का चालक नहीं माना जा रहा है। ड्राइवर ने खुद कार चलाने का दावा करते हुए कोर्ट में सरेंडर किया था लेकिन कोर्ट ने नहीं माना। मामला गंभीर होता देख पुलिस ने कार चालक के रूप में शिवम की पुष्टि की और एफआईआर दर्ज की। 12 फरवरी को पुलिस ने आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: कानपुर में ‘लेम्बोर्गिनी’ का कहर… FIR में पहले ‘अज्ञात ड्राइवर’ का जिक्र, फिर बनाया तंबाकू कारोबारी के बेटे को आरोपी

First published on: Feb 12, 2026 10:11 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.