Kangana Ranaut Slap Case: कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाला मामला लगातार चर्चा में है। सोशल मीडिया पर इस प्रकरण के पक्ष और विपक्ष में लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं। इसे सही और गलत बताने वालों के बीच एक होड़ सोशल मीडिया पर दिख रही है। अब कंगना को थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला जवान कुलविंदर कौर की मां सामने आई है। जो अपनी बेटी के बचाव में दिख रही हैं। कुलविंदर की मां का कहना है कि हो सकता है कि उसे उकसाया गया हो। बता दें कि मंडी से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत 6 जून को दिल्ली के लिए रवाना हुई थीं। लेकिन चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तब बवाल मच गया था, जब उनको सिक्योरिटी चेक पर तैनात सीआईएसएफ की महिला जवान कुलविंदर कौर ने चांटा मार दिया था। कंगना की शिकायत के बाद सीआईएसएफ ने महिला कर्मी को निलंबित करने के आदेश दिए थे। बाद में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।
‘किसान आंदोलन में 100-100 रुपये में महिलाएं जाकर बैठती थीं’
अब बदसलूकी का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। अब महिला कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। वहीं, उसकी मां का कहना है कि मेरी बेटी ऐसा कतई नहीं कर सकती। कंगना रनौत ने गलत भाषा का यूज करके उसको उकसाया या मजबूर किया होगा। मंडी की नई सांसद से बदसलूकी के मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। इस मामले का एक वीडियो भी जारी हुआ था। जिसमें कंगना रनौत के बारे में महिला कांस्टेबल बोलती नजर आई थी। कांस्टेबल वीडियो में कह रही है कि इसने बोला था किसान आंदोलन में 100-100 रुपये में महिलाएं जाकर बैठती थीं। वहां मेरी मां भी थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोग कमेंट कर अपना सही या गलत पक्ष रख रहे हैं।
अब कुलविंदर कौर की मां वीर कौर ने अपनी बेटी का बचाव किया है। मां ने पहली बार कैमरे पर कहा है कि कुलविंदर पहल नहीं कर सकती। कंगना ने जरूर गलत भाषा का प्रयोग कर उसको उकसाया होगा। उसको मजबूर किया होगा। कुलविंदर कौर के भाई शेर सिंह महिवाल ने मांग की है कि मामले की जांच निष्पक्ष तौर पर करवाई जाए। शेर सिंह ने कहा कि कुलविंदर को सस्पेंड करना गलत है। पंजाबी गायक मीका सिंह ने भी हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि कुलविंदर ड्यूटी पर थी। अगर उसको विरोध करना था, तो बाहर जाकर करती।
संबंधित खबरें
NCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
45 mins ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
3 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
3 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
6 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
6 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
7 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
7 hrs agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
7 hrs agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
8 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines