News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Kangana Ranaut: हिन्दी सिनेमा से सियासी गलियारों का रुख करने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से चुनावी शंखनाद कर दिया है। शुक्रवार को मंडी की गलियों में रोडशो करते हुए कंगना ने बीजेपी और पीएम मोदी की खूब तारीफ की। हालांकि विपक्ष के पलटवार से पहले खुद बीजेपी के बागी नेताओं ने ही कंगना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
आठ नेताओं ने की बैठक
कंगना के रोडशो के बाद बीजेपी के आठ बागी नेताओं ने बैठक की है, जिसमें पूर्व बीजेपी सांसद के बेटे का नाम भी शामिल है। इस बैठक में मंडी से बीजेपी के पूर्व सांसद रहे महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह ने हिस्सा लिया है। साथ ही बीजेपी के पूर्व प्रदेश महासचिव राम सिंह और आनी के पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर भी बैठक में शामिल थे।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
2022 में बने थे बागी
तीनों बीजेपी नेताओं ने 2022 से बगावती सुर अपनाया था। दरअसल 2022 में हिमाचल विधानसभा चुनाव हुए। इस दौरान बीजेपी ने तीनों नेताओं को टिकट नहीं दिया, जिसके बाद तीनों ने निर्दलीय टिकट से चुनाव लड़ा। राम सिंह ने कुल्लू सदर विधानसभा सीट, हितेश्वर सिंह ने बंजार विधानसभा सीट और किशोरी लाल ने आनी से चुनाव लड़ा था। मगर इन चुनाव में तीनों को ही शिकस्त हाथ लगी।
सांसद की रेस में थे कई नेता
आगामी आम चुनाव में बीजेपी के कई नेता टिकट मिलने की आस लगाए बैठे थे। इस लिस्ट में बीजेपी के पूर्व सांसद महेश्वर सिंह सहित ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर का नाम शामिल था। मगर बीजेपी ने सभी कद्दावर नेताओं को दरकिनार करके कंगना रनौत को मंडी से उम्मीदवार बना दिया, जिसके बाद सभी नेताओं ने बगावती तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
जयराम ठाकुर ने की मनाने की कोशिश
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रूठे नेताओं को मनाने की कोशिश की। जयराम ठाकुर ने पूर्व सांसद महेश्वर सिंह से भी मुलाकात की। मगर इस मुलाकात के कुछ खास परिणाम निकलकर सामने नहीं आए। बीजेपी के 8 बागी नेताओं ने बैठक की और अब सभी ने मिलकर कंगना के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।