हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kal Ka Mausam: होली पर बरसेंगे बादल? IMD का 6 राज्यों के लिए अलर्ट, जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली समेत कई राज्यों में कल होली पर हीट वेव चलने से गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा। वहीं 6 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट भी है। मौसम विभाग ने होली को बाद लू चलने की संभावना जताई है, जिससे देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण तपती गर्मी दस्तक दे सकती है।

विज्ञापन
इस हफ्ते कहीं बारिश होगी तो कहीं लू चलने से गर्मी बढ़ेगी।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी दस्तक देने लगी है। दिन में धूप निकलने से तपती गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने भी इस हफ्ते उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के कुछ राज्यों में तापमान बढ़ने का अनुमान लगाया है। 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं भी चल सकती हैं। वहीं असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना भी जताई है।

4 दिन में 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे

IMD के अनुसार, इस हफ्ते देश में 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। उत्तर-पश्चिमी भारत में 120 समुद्री मील की रफ्तार वाली पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जो गर्मी का अहसास कराने लगी हैं। वहीं 4 मार्च की रात को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। 6 मार्च को भी पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ आ सकता है।

इन राज्यों में बारिश होने की संभावना

IMD के अनुसार, इस हफ्ते एक्टिव होने वाले दोनों पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होंगे, लेकिन इनके असर से जम्मू-कश्मीर में 4 से 8 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी होगी। हिमाचल प्रदेश में 7 और 8 मार्च को बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। उत्तराखंड में 8 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इनके अलावा असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भी कल 3 मार्च को हल्की बारिश होने के साथ बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है।

विज्ञापन

तापमान बढ़ने से गर्मी-उमस सताएगी

IMD के अनुसार, इस हफ्ते 4 और 5 मार्च को कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। वहीं 4 से 6 मार्च के बीच गुजरात में भी गर्म और उमस भरे मौसम की प्रबल संभावना है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री ज्यादा रहने की संभावना है, जिस वजह से गर्मी का प्रकोप बढ़ सकता है।

दिल्ली में मौसम-तापमान कैसा रहेगा?

दिल्ली में अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 15 के करीब है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। वहीं अगले 7 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। 3 से 8 मार्च तक दिन में 15-35 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड वाली हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने और गर्म हवाएं चलने से उमस-गर्मी सताने लगेगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola