Kal Ka Mausam 3 August 2026: दिल्ली-NCR से बिहार तक 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
Kal Ka Mausam 3 August 2026: मौसम विभाग (IMD) ने 3 अगस्त को देश के 22 राज्यों में भारी बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर 6 से 8 अगस्त तक जारी रहने का अनुमान है. दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे.
Kal Ka Mausam 3 August 2026: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही देशभर में मानसून एक बार फिर तेजी पकड़ रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार, 3 अगस्त के लिए देश के 22 राज्यों में भारी बारिश, बिजली कड़कने और 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है. गुजरात और असम जैसे राज्यों में मूसलाधार बारिश से हालात पहले से ही खराब बने हुए हैं, जहां राहत कार्य जारी हैं. IMD के मुताबिक भारी बारिश और बिजली कड़कने के कारण पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन का खतरा बना रहेगा. अगर आप सोमवार को घर से बाहर निकलने की योजना बना रहे हैं तो मौसम का मिजाज जानना आपके लिए बेहद जरूरी है.
दिल्ली-NCR, पंजाब और हरियाणा में मूसलाधार बारिश
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सोमवार से बारिश का नया दौर शुरू हो रहा है. मौसम विभाग ने 3 और 4 अगस्त को दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने का अनुमान है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 3 से 8 अगस्त तक मौसम खराब रहने की आशंका है.
---विज्ञापन---
यूपी, बिहार और झारखंड में बरसेंगे बादल
उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी जिलों लखनऊ, कानपुर, वाराणसी में 3 से 7 अगस्त के बीच तेज आंधी और भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं वहीं बिहार के गोपालगंज, सीवान, किशनगंज, सुपौल और पश्चिम चंपारण जिलों में 3 अगस्त को भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है. झारखंड में 3 से 5 अगस्त के दौरान ज्यादातर हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की समस्या आ सकती है.
महाराष्ट्र और पहाड़ी राज्यों का हाल
महाराष्ट्र के रत्नागिरी, नागपुर, अकोला और अमरावती समेत कई हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. दूसरी ओर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में 3 से 8 अगस्त के बीच भारी बारिश और आंधी-तूफान के कारण लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है.
---विज्ञापन---
पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत का हाल
असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 5 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं दक्षिण भारत में बारिश में थोड़ी कमी आएगी, हालांकि तटीय कर्नाटक में अगले 2 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट रहेगा.