Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega (Delhi Weather Today): देशभर में गर्मी का सीजन दस्तक दे चुका है और अब धूप खिलने के बाद तपती गर्मी महसूस होने लगी है। वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में बरसने के बाद बादल आगे बढ़ गए हैं और अब दक्षिण भारत में भारी बारिश होने की संभावना है। तूफानी हवाएं चलने और बिजली कड़कने का भी पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है। वहीं पश्चिमी हवाएं चलने से उत्तर भारत के राज्यों में सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होती रहेगी।
पश्चिमी विक्षोभ कब एक्टिव होगा?
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, कल 22 फरवरी को एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। एक पश्चिमी विक्षोभ अब उत्तर-पश्चिम बिहार से दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश तक फैला हुआ है, जो पूर्वी उत्तर प्रदेश से होते हुए आगे बढ़ रहा है। दक्षिण हरियाणा और उससे सटे पंजाब के ऊपर एक्टिव साइक्लोनिक सर्कुलेशन अब कमजोर पड़ने लगा है, लेकिन उत्तर भारत में समुद्र तल से 100 समुद्री मील की रफ्तार वाली पश्चिमी जेट स्ट्रीम चल रही है। इसलिए उत्तर भारत में सुबह-शाम हवाएं चलने से हल्की ठंडक है।
चेन्नई में आज मौसम कैसा रहेगा?
IMD के अनुसार, दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में अच्छी धूप खिली हुई है। मध्य-पूर्वी और पश्चिमी भारत में भी मौसम साफ है, लेकिन दक्षिण भारत भीषण गर्मी से जूझ रहा है और वहां भारी बारिश होने की संभावना है। आज 21 फरवरी को दक्षिण के 3 राज्यों केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में गरज चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं। केरल के माहे और तमिलनाडु के चेन्नई में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।
अगले 3 दिन मौसम कैसा रहेगा?
IMD के अनुसार, कल रात एक्टिव होने वाला पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके असर से 22-23 और 24 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। कल 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
वहीं अगले 7 दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। 22-23 फरवरी को केरल और माहे में तूफानी हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। विदर्भ में 23 फरवरी को, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 23-24 फरवरी को, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय-उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 22 से 24 फरवरी के बीच बिजली कड़क सकती है।
दिल्ली-NCR में मौसम कैसा रहेगा?
IMD के अनुसार, दिल्ली में अच्छी धूप खिली है और लेकिन सुबह-शाम ठंडी हवाएं चलने से बीते दिन अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। वहीं अब अगले 6 दिन अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा (3.1 डिग्री से 5 डिग्री) से लेकर बहुत ज्यादा (5.1 डिग्री या उससे अधिक) रहने की संभावना है। वहीं अगले 6 दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा (1.6 डिग्री से 3 डिग्री) से लेकर बहुत ज्यादा (3.1 डिग्री से 5 डिग्री) रहने की संभावना है। अगले 6 दिन आसमान साफ रहेगा। सुबह के समय हल्की धुंध छा सकती है।
संबंधित खबरें
'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
1 hr agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
1 hr agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
3 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
4 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
5 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
6 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
6 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
7 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
7 hrs agoSIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines