हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'2029 की संसद में 33% महिलाएं सांसद चुनकर आएंगी', जेपी नड्डा का बड़ा बयान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राजस्थान के जयपुर में तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि 2029 की संसद में 33 प्रतिशत महिलाएं एमपी चुनकर आएंगी।

विज्ञापन
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उम्मीदवार का चयन करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी फाइनल करेंगे।

देश में अब साल 2029 में लोकसभा चुनाव होगा। इसे लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने 2029 की संसद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 2029 में जो नई संसद बनेगी, उसमें 33 फीसदी महिलाएं सांसद चुनकर आएंगी। देश में इस तरह का काम हो रहा है।

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को राजस्थान के जयपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है, यह कार्यक्रम चल रहा है। यहां तो इंश्योरेंस कंपनियां भी 60 साल की उम्र के बाद बीमा देना बंद कर देती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल के ऊपर वाले लोगों को हेल्थ कवर दिया है। हेल्थ या वूमेन की दृष्टि से देखेंगे तो हर योजनाओं में 50 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की भागेदारी है।

यह भी पढ़ें : निशिकांत दुबे-दिनेश शर्मा के बयानों से बीजेपी का किनारा, जेपी नड्डा ने न्यायपालिका पर दोहराया भरोसा

विज्ञापन

महिलाओं को लेकर नड्डा का बड़ा बयान

उन्होंने आगे कहा कि आप लोगों को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अगली पार्लियामेंट 2029 में बनेगी, उसमें 33 फीसदी महिलाएं एमपी होंगी, इस तरह का काम हो रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं अन्य पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जयपुर में जेपी नड्डा का भव्य स्वागत किया। यहां नड्डा ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया।

10 सालों में भारत में सकारात्मक बदलाव आया : नड्डा

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि 10 सालों में भारत में सकारात्मक बदलाव आया है, इसलिए हमें यह समझने की जरूरत है कि नीति निर्माता बहुत महत्वपूर्ण है। यह भजनलाल शर्मा को सीएम के रूप में चुनने के बारे में नहीं है, यह एक ऐसे सिपाही को चुनने के बारे में है, जिसकी विचारधारा समान हो, जो अपनी टीम के साथ दिन-रात राजस्थान की सेवा कर रहा हो।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : ‘जमीन माफियाओं ने बहुत मलाई खाई’, राज्यसभा में जेपी नड्डा ने बताया- वक्फ संशोधन बिल का मूल मंत्र

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola