JP Nadda: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया है। इस संबंध में भाजपा के सीनियर नेता सह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की। यानी अगले लोकसभा चुनाव तक नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर जेपी नड्डा का कार्यकाल मंगलवार को बढ़ा दिया गया। जेपी नड्डा 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा प्रमुख बने रहेंगे।
शाह बोले- नड्डा के नेतृत्व में हमने गुजरात में शानदार जीत दर्ज की
भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है।
अमित शाह ने कहा कि जेपी नड्डा के नेतृत्व में, बिहार में हमारा स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा था। एनडीए ने महाराष्ट्र में बहुमत हासिल किया, उत्तर प्रदेश में जीत हासिल की और पश्चिम बंगाल में हमारी संख्या बढ़ी। हमने गुजरात में भी शानदार जीत दर्ज की।
और पढ़िए – केंद्रीय गृह मंत्री बोले- पिछली सरकारों की तरह मोदी सरकार वोट बैंक देखकर नीतियां नहीं बनाती
कौन हैं जगतप्रकाश उर्फ जेपी नड्डा
पटना में 1960 में जन्में जगत प्रकाश नड्डा ने पटना से बीए करने के बाद एलएलबी की भी पढ़ाई की है। वे शुरू से ही वे एबीवीपी से जुड़े हुए थे। अपने राजनीतिक करियर में नड्डा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, केरल, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के प्रभारी और चुनाव प्रभारी भी रहे हैं।
1978 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े थे नड्डा
1978 में एबीवीपी से जुड़कर छात्र राजनीति शुरू की। इसके बाद 1991 से 1994 के बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा भी 1988 से 1999 तक एबीवीपी की राष्ट्रीय महासचिव रह चुकी हैं। 2014 में मोदी सरकार में मंत्री बनने से पहले वह नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के अध्यक्ष रहते पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। 2012 और 2018 में बीजेपी ने उन्हें राज्यसभा भेजा था।
नड्डा पहली बार 1993 में हिमाचल प्रदेश से विधायक चुने गये और 1994 से लेकर 1998 तक राज्य विधानसभा में पार्टी के नेता रहे। इसके बाद वे दोबारा 1998 में भी विधायक चुने गये।
और पढ़िए – जून 2024 तक जगतप्रकाश नड्डा के पास रहेगी भाजपा की कमान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की घोषणा
2010 के पहले हिमाचल की राजनीति तक सीमित थे नड्डा
2007 में उन्हें फिर से चुनाव जीतने का अवसर मिला और प्रेम कुमार धूमल की सरकार में उन्हें वन-पर्यावरण, विज्ञान व टेक्नालॉजी विभाग का मंत्री बनाया गया था। साल 2010 के पहले तक जगत प्रसाद नड्डा यानी जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश की राजनीति तक सीमित थे।
2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त जेपी नड्डा ने बीजेपी मुख्यालय से पूरे देश में पार्टी की चुनाव कैंपेनिंग की मॉनिटरिंग की थी। उस वक्त उनका काम कैंपेनिंग में जुटी विभिन्न समितियों से लेकर नेताओं की रैलियों आदि के समन्वय करना था। 20 जनवरी 2020 को उन्हें भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
42 mins agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
1 hr ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
3 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
3 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
5 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
5 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
6 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
7 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
7 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines