उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास हुए विमान हादसे में पायलट समेत 6 लोगों ने जान गंवाई है, जिनकी पहचान हो गई है और उनके नाम एवं डिटेल भी सामने आ गई है. मिली जानकारी के अनुसार, सभी 6 मृतक कर्नाटक के रहने वाले थे. हेलीकॉप्टर क्रैश में बेंगलुरु में तैनात CCB इंस्पेक्टर अरुण सालुंके (44), के सुधीर (50), वकील शंकर गौड़ा (39), एचएस नटराज (51) और प्रताप गौड़ा (41) और पायलट हिमांशु (48) की मौत हुई है. चमोली पुलिस ने सभी 6 शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अंतिम रस्मों के लिए सौंप दिए गए हैं.
मृतकों में एक इंस्पेक्टर और एक वकील शामिल
मिली जानकारी के अनुसार, अरुण सालुंके 2007 बैच के पुलिस अफसर थे और कर्नाटक के बेलगाम जिले के अथानी तालुक के गांव अराटाला निवासी थे. उनकी पोस्टिंग बेंगलुरु की पुलिस छावनी में बने पुलिस स्टेशन में थी. इंदिरा नगर और बनासवाड़ी समेत कई पुलिस थानों में उनकी तैनाती रही. वे अपने पीछे पत्नी और 2 बच्चों को छोड़ गए हैं, जो राममूर्ति नगर में रहते थे. एचएस नटराज और शंकर गौड़ा तुमकुर जिले के कुनिगल तालुक के गांव हुलियुरदुर्गा निवासी थे. प्रताप गौड़ा हासन जिले के सकलेशपुर तालुक के गांव बाछल्ली निवासी थे और बेंगलुरु में उनका बिजनेस था. वहीं के. सुधीर पेशे से वकील थे.
पड़ोसियों ने शेयर की शंकर गौड़ा से जुड़ी यादें
जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले शंकर गौड़ा के पड़ोसियों ने उनसे जुड़ी यादें शेयर की और बताया कि वे मिलनसार इंसान थे और अक्सर बेंगलुरु काम के सिलसिले में आते-जाते रहते थे. वे हर किसी के सुख-दुख में शामिल होते थे. किसी को कोई भी परेशानी हो या किसी को कोई मदद चाहिए होती थी तो वे शंकर गौड़ा के पास ही जाते थे. ईश्वर में शंकर गौड़ा गहरी आस्था थी. नवरात्रि व्रत रखते थे, गणपति पूजा करते थे और दिवाली पर हर किसी को अपने हिसाब से तोहफा देते थे उनके इस तरह अचानक दुनिया से चले जाने से परिवार ही नहीं, बल्कि पूरा मोहल्ला शोक में डूब गया है.
पहाड़ी से टकराकर नीचे गिरकर हेलीकॉप्टर क्रैश
बता दें कि बीते दिन एविएशन कंपनी ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का VT-HCX पंजीकृत हेलिकॉप्टर चमोली जिले में जोशीमठ के पास क्रैश हो गया. हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से 5 यात्रियों को लेकर देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट की ओर जा रहा था कि जोशीमठ में चाई गांव और थैंग गांव के ऊपर पहाड़ी से टकराकर गिर गया. हादसा खराब मौसम के कारण संतुलन बिगड़ने से हुआ. हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराकर नीचे गिर और क्रैश हो गया, जिससे उसमें आग लग गई. भारतीय सेना, पुलिस, ITBP, NDRF और SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन सभी 6 लोग मारे गए.
उड़ान भरने के बाद 15 मिनट में क्रैश हुआ विमान
मिली जानकारी के अनुसार, कर्नाटक के 5 श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से गुरुवार सुबह करीब 10 बजे बद्रीनाथ धाम उतरे. दर्शन करने के बाद भारत के आखिर गांव ‘माना’ तक गए. लेकिन माना गांव से लौटते समय मौसम खराब हो गया तो उन्होंने वापसी की उड़ान नहीं भरी. अगले दिन शुक्रवार सुबह खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण उड़ान भरने में देरी हुई और दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर हेलीकॉप्टर उड़ा. लेकिन 15 मिनट बाद हेलीकॉप्टर का संपर्क एयर ट्रैफिक कंट्रोल और बेस से टूट गया. इसके बाद जो हुआ, उससे पूरी देश वाकिफ है और कई लोगों के पुराने जख्म ताजा हो गए.
संबंधित खबरें
ISRO का नेविगेशन सैटेलाइट NVS-03 लॉन्च, भारतीय सेना को क्या होगा फायदा?
1 hr agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 hr agoUGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 hrs ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
8 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
10 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
12 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
12 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
14 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
15 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines