Jhargram BJP Candidate Pranat Tudu Attacked Video: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत आज देशभर के 8 राज्यों की 58 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। आज बंगाल की 8 सीटों पर भी मतदान हुआ। इस बीच झारग्राम के मोंगलापोटा में भाजपा प्रत्याशी प्रणत टुडू पर हमला हो गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार प्रणत पर यह हमला पत्थरों से हुआ था। उनकी सुरक्षा में तैनात जवान भी जान बचाकर बड़ी मुश्किल से वहां से निकले। वहीं इस हमले को लेकर उन्होंने ममता सरकार पर आरोप लगाए हैं।
हमले के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रणत ने कहा कि पश्चिमी मिदनापुर के गरबेटा में उनके काफिले पर हमला किया गया। हमले में मेरे साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। उन्हें भी हाॅस्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा है। जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई जब टुडू मतदान केंद्रों के अंदर भाजपा एजेंटों को प्रवेश नहीं देने पर गरबेटा जा रहे थे। हमले के बाद पुलिस की एक टुकड़ी को क्षेत्र में भेजा गया।
टीएमसी के गुंडों ने किया हमला
टुडू ने समचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा कि टीएमसी के गुंडों ने मेरी कार पर ईंटें फेंकनी शुरू कर दी और रास्ते बंद कर दिए। इसके बाद जब मेरे सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो उन्हें भी चोटें आई हैं। हालांकि टीएमसी ने भाजपा प्रत्याशी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण मतदान प्रकिया को बाधित कर रहे थे। वे लोगों को धमका रहे थे ऐसे में ग्रामीण गुस्सा गए और विरोध प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ेंः बंगाल में EVM पर क्यों लगा था बीजेपी का टैग? TMC के सवाल पर चुनाव आयोग ने दिया करारा जवाब
ये भी पढ़ेंः ‘लालटेन लेकर मुजरा करने वाली जमात…’ PM मोदी ने काराकाट में RJD को जमकर घेरा
संबंधित खबरें
लद्दाख में चीन सीमा के पास बनेगी 150 किमी लंबी सड़क, DBO और डेपसांग तक पहुंचेगी सेना की रसद
6 mins ago'हनुमान जी ने बचाया...', कैप्टन मच्छार ने PM मोदी को फोन कॉल पर बताया, हमले के वक्त कैसे मिली हिम्मत
39 mins ago'बापू के सम्मान में खरीदें खादी', गांधी जयंती पर PM मोदी ने देशवासियों से की खास अपील
46 mins ago'SIR में कट गया नाम तो ना हों परेशान', 20 राज्यों में चलेगा चुनाव आयोग का अभियान, घर-घर जाकर फॉर्म 6 भरवाएंगे BLO
1 hr agoiPhone Users Good News: भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, जानिए बिना OTP और PIN के कैसे होंगे पेमेंट
2 hrs agoDivyangjan FASTag New Validity Rules 2026: अब हर साल FASTag रिन्यू कराने का झंझट खत्म, केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के बाराखंभा मेट्रो स्टेशन की एंट्री-एग्जिट बंद, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
5 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
12 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines