बंगाल में EVM पर क्यों लगा था बीजेपी का टैग? TMC के सवाल पर चुनाव आयोग ने दिया करारा जवाब

EC on EVM with BJP Tag: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में पश्चिम बंगाल के पोलिंग बूथ पर बीजेपी के टैग वाली ईवीएम मशीन देखने को मिली। तृणमूल कांग्रेस ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की तो आयोग ने भी इसपर प्रतिक्रिया दी है।

TMC mamta banerjee by election results 2024
विज्ञापन

BJP Tag on EVM in West Bengal Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर देश के 8 राज्यों की 58 सीटों पर छठे चरण का मतदान हो रहा है। इस लिस्ट में बंगाल की भी 8 सीटों के नाम शामिल हैं। हालांकि वोटिंग के दौरान बंगाल में बीजेपी के टैग वाली EVM मशीन देखी गई। TMC ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की तो चुनाव आयोग ने भी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए TMC की बोलती बंद कर दी।

TMC  ने शेयर की तस्वीर

विज्ञापन

दरअसल पश्चिम बंगाल के पोलिंग बूथ पर एक या दो नहीं बल्कि 5 EVM मशानों पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का टैग मौजूद था। इसकी फोटो तृणमूल कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर शेयर की है। तस्वीर पोस्ट करते हुए TMC ने लिखा कि ममता बनर्जी ने कई बार आरोप लगाया कि बीजेपी ईवीएम की मदद से चुनाव के साथ छेड़छाड़ कर रही है। आज बंकुरा के रघुनाथपुर में बीजेपी के टैग वाली 5 EVM मिली हैं।

चुनाव आयोग से पूछा सवाल

TMC ने चुनाव आयोग को टैग करते हुए कहा कि आयोग इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करे और जरूरी एक्शन ले। बता दें कि इससे पहले भी कई विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर सत्तारूढ़ दल के प्रति पक्षपात करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने दिया जवाब

विज्ञापन

हालांकि चुनाव आयोग ने भी TMC के सवाल पर करारा जवाब दिया है। चुनाव आयोग ने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट शेयर करते हुए लिखा कि EVM कमीशन करते हुए एक कॉमन टैग पर सभी पार्टियों के कैंडिडेट्स से हस्ताक्षर करवाए जाते हैं। ये पांचों ईवीएम कमीशन करते समय सिर्फ बीजेपी के कैंडिडेट उपलब्ध थे। इसलिए इसपर उनके हस्ताक्षर मौजूद हैं। चुनाव आयोग ने साफ किया कि ये पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होती है और इसकी वीडियोग्राफी की जाती है। पांच ईवीएम को छोड़ दिया जाए तो बाकी ईवीएम पर सभी पार्टियों के एजेंट्स के हस्ताक्षर मौजूद हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ