Terrorist Attack (आसिफ सुहाफ, श्रीनगर) : जम्मू कश्मीर से एक दुखद घटना सामने आई है। आतंकवादियों ने रविवार को गांदरबल में गोलीबारी की, जिससे दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। यह आतंकी हमला उस समय हुआ जब मजदूर जेड मोड़ सुरंग परियोजना पर काम कर रहे थे। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाकों को घेरकर आतंकियों की तलाश तेज कर दी।
मध्य कश्मीर के गांदरबल के सोनमर्ग के पास आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने गैर कश्मीरी मजदूरों को निशाना बनाया, जिसमें दो लोग मारे गए और दो से तीन मजदूर घायल हो गए। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
यह भी पढे़ं : दिल्ली में आतंकी हमले को लेकर हाई अलर्ट, खुफिया एजेंसियों को मिला टेरर मॉडयूल का इनपुट
सीएम उमर अब्दुल्ला ने व्यक्त कीं संवेदनाएं
भारतीय सेना, पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस की टीम ने आतंकियों की तलाश में एक संयुक्त अभियान चलाया है। पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात सहित जम्मू और कश्मीर के पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इसे लेकर सीएम उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सोनमर्ग क्षेत्र में प्रवासी मजदूरों पर कायरतापूर्ण हमले की बहुत दुखद खबर है। उन्होंने निहत्थे निर्दोष लोगों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
यह भी पढे़ं : भारत में बड़े आतंकी हमले की साजिश! अलकायदा-ISIS से अलर्ट रहे देश, क्या कहती है FATF की चेतावनी?
आतंकी हमले में ये लोग हुए घायल
आतंकियों की गोलीबारी के बाद पांच मजदूर अस्पताल में भर्ती कराए गए, जिनमें एक गुरमीत सिंह की पहले ही मौत चुकी थी, जो पंजाब निवासी थे। इनमें से एक मजदूर बिहार और अन्य तीन मजदूर स्थानीय निवासी हैं। बाद में सभी घायलों को श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
गुरमीत सिंह (30) निवासी पंजाब
इंदर यादव (35) निवासी बिहार
मोहन लाल (30) निवासी कठुआ
फैयाज अहमद लोन (26) निवासी प्रेंग कंगन
जगतार सिंह (30) निवासी कठुआ
संबंधित खबरें
'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
1 hr agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
5 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
8 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
8 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
9 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
10 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines