Jammu Kashmir: टेरर फंडिंग मामले में राज्य जांच एजेंसी की कार्रवाई, श्रीनगर में कई जगहों पर छापेमारी जारी
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Jammu Kashmir: राज्य जांच एजेंसी (SIA) की शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कई स्थानों पर छापेमारी चल रही है। ये छापेमारी टेरर फंडिंग मामले में की गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, SIA की टीम ने श्रीनगर के परिमपुरा, जवाहर नगर, नाटीपुर, चनापुर, बुलबुल बाग और कमरवारी इलाकों में छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी आतंकवाद के लिए फंडिंग से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की गई है।
Jammu and Kashmir | State Investigation Agency (SIA) raids underway at multiple locations in Srinagar in connection with a militant funding case. pic.twitter.com/cnERtGdyIu
— ANI (@ANI) February 3, 2023
राज्य जांच एजेंसी ने मामले में कोर्ट से वारंट मिलने के बाद ये छापेमारी की है। राज्य जांच एजेंसी घाटी में सक्रिय आतंकी संगठन को कमजोर करने में जुटी है। पिछले कुछ महीनों में आतंकी सगंठन से संबंध रखने वाले लोगों की संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: