Kal Ka Mausam: ठंडी हवाओं और बारिश का अलर्ट, 4 दिन 4 राज्यों में बरसेंगे बादल, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Kal Ka Mausam: दिल्ली समेत देशभर के कई राज्यों में आज मौसम साफ है। वहीं कल 2 राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट है। बाकी राज्यों में मौसम साफ रहेगा। कल के बाद 7 मार्च से 10 मार्च तक 4 राज्यों में बारिश और बर्फबारी का हो सकती है।

Kal Ka Mausam

मौसम विभाग के अनुसार कल देशभर में मौसम लगभग साफ रहेगा।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: देशभर में तपती गर्मी, उमस और लू का प्रकोप बढ़ने लगा है। उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में और मध्य भारत में तापमान 35 डिग्री के करीब पहुंच गया है। विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WAMO) के अनुसार, अल नीनो एक्टिव होने से इस बार गर्मी के सीजन में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। मार्च से मई महीने के बीच भयंकर लू और गर्म हवाएं चलने से गर्मी का 125 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है।

विज्ञापन

देश में कल का मौसम कैसा रहेगा?

आज 5 मार्च दिन गुरुवार को देश के ज्यादातर राज्यों में अच्छी धूप खिली हुई है। हालांकि दिल्ली में सुबह के समय ठंडी हवाएं चलीं, लेकिन धूप निकलने के बाद तापमान बढ़ने से गर्मी महसूस होने लगी है। IMD ने 10 मार्च तक के मौसम को लेकर रिपोर्ट जारी की हुई है। IMD के अनुसार, कल गुजरात और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा। अन्य राज्यों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन गर्मी सताएगी। उसके बाद 10 मार्च तक 4 राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन

नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा

IMD के अनुसार, पछुआ हवाओं के रूप में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 4 मार्च की रात को एक्टिव हुआ था, जिसके असर से दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। एक नया पश्चिमी विक्षोभ 6 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा। इसके असर से 9 और 10 मार्च को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहेंगे। वहीं 7 से 10 मार्च के बीच उत्तरखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश होने की संभावना है।

7 से 10 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम?

IMD के अनुसार, जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में 7 से 10 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश हो सकती है। वहीं आज 5 मार्च को उत्तरी कोंकण के कुछ इलाकों में मौसम काफी गर्म रह सकता है। कल 6 मार्च को गुजरात और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में भी मौसम गर्म और आर्द्र रह सकता है। इनके अलावा देश के अन्य राज्यों में भी हल्की गर्मी महसूस हो सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ