---विज्ञापन---

देश angle-right

नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना तय, बिहार CM आज भरेंगे चुनाव नामांकन, गृह मंत्री अमित शाह भी रहेंगे मौजूद

Nitish Kumar: राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का आज आखिरी दिन है और आज नीतीश कुमार नामांकन भर सकते हैं। नीतीश कुमार का दिल्ली जाना लगभग तय माना जा रहा है और उनकी जगह बिहार का नया मुख्यमंत्री BJP नेताओं में से किसी को बनाया जा सकता है।

---विज्ञापन---

Nitish Kumar Nominations: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना लगभग तय है। वे आज गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव नामांकन भरेंगे। नीतीश कुमार आज अपने समर्थकों के साथ सुबह करीब साढ़े 11 बजे बिहार विधानसभा पहुंचेंगे, जहां वे नामांकन भरकर चुनाव संबंधी औपचारिकताएं पूरी करेंगे। नीतीश कुमार के अलावा अन्य उम्मीदवार रामनाथ ठाकुर, BJP अध्यक्ष नितिन नबीन, शिवेश कुमार और उपेंद्र कुशवाहा भी नामांकन भरेंगे।

यह भी पढ़ें: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को बिहार सरकार ने कर दिया मालामाल, छोटी सी उम्र में मिली कार 

---विज्ञापन---

राज्यसभा की 37 सीटें भरने के लिए चुनाव

बता दें कि राज्यसभा की 37 सीटें आगामी 2 अप्रैल को खाली हो रही हैं। इन सीटों को भरने के लिए ही चुनाव कराए जा रहे हैं, जिसके लिए नामांकन भरने की आज आखिरी तारीख है। 9 मार्च तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं। 16 मार्च को सुबह 9 बजे से 4 बजे तक चुनाव मतदान होगा। 16 मार्च की शाम को ही वोटों की गिनती करके रिजल्ट जारी किया जाएगा। महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6, बिहार और पश्चिम बंगाल में 5-5, ओडिशा में 5, असम में 4, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में 2-2 और हिमाचल प्रदेश में एक सीट के लिए मतदान होगा।

बिहार की नई सरकार का ऐसे होगा गठन

नीतीश कुमार के दिल्ली जाने के बाद बिहार में नए सिरे से सरकार का गठन होगा। प्रदेश को नया मुख्यमंत्री मिलेगा। चर्चा है कि अब बिहार के मुख्यमंत्री का पद BJP को मिल सकता है। हालांकि नीतीश कुमार के राज्यसभा में जाने से JDU संगठन में नाराजगी है, लेकिन हाईकमान के मनाने पर नीतीश कुमार राज्यसभा जाने के लिए माने हैं। वहीं चर्चा यह भी है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को JDU जॉइन कराकर उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है और अगर BJP से कोई मुख्यमंत्री बनेगा तासे JDU को 2 डिप्टी CM मिल सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘अरे बैठो ना, तुम अभी बच्चा हो…’, जब तेजस्वी यादव पर भड़क उठे CM नीतीश कुमार; देखें VIDEO

कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?

नीतीश कुमार के बाद बिहार का नया मुख्यमंत्री कौन बनेगा? सियासी गलियारों में इसे लेकर चर्चा का बाजार गम हैं और प्रदेश की सियासत भी गरमाई हुई है। माना जा रहा है कि बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनेगा। दावेदारों की रेस में 5 नाम हैं, जिनमें सबसे पहले केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का नाम लिया जा रहा है। उनके बाद सम्राट चौधरी के नाम की चर्चा है। इनके अलावा डिप्टी CM विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल और विधायक संजीव चौरसिया भी दावेदारों में शामिल हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 05, 2026 08:11 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola