जम्मू-कश्मीर में एक मीटिंग के दौरान एक IAS अधिकारी द्वारा जूनियर महिला अधिकारी से बदसलूकी का मामला सामने आया है. कुमार राजीव रंजन नाम के IAS अधिकारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में वह जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा की एक महिला अधिकारी के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करते और अपशब्द कहते नजर आ रहे हैं.
कुमार राजीव रंजन जम्मू-कश्मीर के श्रम एवं रोजगार विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत हैं. वहीं, पीड़ित महिला अधिकारी बीनीश वानी रोजगार विभाग की सहायक निदेशक के तौर काम कर रही हैं. एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि यह घटना ‘मिशन युवा’ की एक समीक्षा बैठक के दौरान हुई. बैठक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना को लेकर बुलाई गई थी.
तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में रंजन आपा खोकर वानी पर चिल्लाते सुनाई दे रहे हैं. वे कथित तौर पर उन्हें अपशब्द कहते हैं और कहते हैं, ‘मैं तुम्हारा बॉस हूं.’
यह भी पढ़ें : पेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
एक-दूसरे पर लगाए आरोप
एनडीटीवी ने अपनी रिपोर्ट में वानी के हवाले से लिखा है कि पैर में फ्रैक्चर होने की वजह वे छुट्टी पर थीं, लेकिन इसके बावजूद घर से वर्चुअल इस मीटिंग में जुड़ी थीं. उन्होंने कहा, ‘एक महिला की गरिमा की रक्षा होनी चाहिए. कोई भी हमारे साथ ऐसा बर्ताव नहीं कर सकता.’
वहीं, IAS रंजन ने कहा कि अगर उन्होंने आवेश में आकर कुछ कह दिया हो, तो उन्हें खेद है. उन्होंने बताया कि महिला अधिकारी से बार-बार चुप रहने के लिए कहने के बावजूद वह उन्हें उकसाती रहीं. उन्होंने सवाल किया, ‘अगर हम अधिकारियों से सवाल नहीं पूछेंगे तो हम समीक्षा बैठकें कैसे करेंगे और जिम्मेदारी कैसे तय करेंगे?’
उन्होंने आरोप लगाया कि वानी ने भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया था. साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे मामले को समझने के लिए एक घंटे की बैठक का पूरा वीडियो देखा जा चाहिए.
विभाग ने जारी किए निर्देश
इसके बाद जम्मू-कश्मीर के श्रम और रोजगार विभाग ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बयान जारी किया है. विभाग ने कहा कि आधिकारिक बातचीत में आपसी सम्मान, अनुशासन और पेशेवर मर्यादा बहुत जरूरी है. साथ ही सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से यह अपेक्षा की जाती है कि वे अपने आधिकारिक कर्तव्यों का पालन करते समय अपने वरिष्ठों के प्रति उचित सम्मान बनाए रखें. साथ ही विभाग ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स वीडियो क्लिप्स को चुनिंदा तरीके से एडिट कर रहे हैं.
संबंधित खबरें
फारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
54 mins ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
1 hr agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
1 hr ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
1 hr agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
3 hrs agoदिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, रद्द की गईं 4 गाड़ियां
5 hrs agoCBSE 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoLIVE: NCP चीफ शरद पवार अस्पताल से डिस्चार्ज, पुणे के बाद मुंबई में थे भर्ती
5 hrs agoECI का एक और फैसला, दिल्ली समेत 7 राज्यों के लोगों को फिर मिलेगा ये मौका
6 hrs agoदिवाली से पहले एक्शन, 'बिरयानी बाय किलो', जेप्टो, D-मार्ट पर FDA की गाज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines