Diwali Chhath Special Trains: दिवाली-छठ पर UP और बिहार के लिए नई ट्रेनों की घोषणा, कैंसिल की गईं 4 गाड़ियां

भारतीय रेलवे ने दिवाली और छठ पूजा के लिए घर जाने वालों को नई ट्रेनों का तोहफा दिया है, जिनका शेड्यूल और टाइम टेबल भी जारी हो गया है. यह नई ट्रेनें उत्तर प्रदेश और बिहार के रूट पर दौड़ेंगी. वहीं 4 ट्रेनों को रद्द भी किया गया है.

diwali | chhath puja | special trains

दिवाली और छठ पूजा के लिए भारतीय रेलवे हर साल स्पेशल ट्रेनों का ऐलान करता है. (Credit-AI)

भारत में दिवाली के त्योहार की धूम मची है और इसके बाद छठ का त्योहार मनाया जाएगा. इन दोनों त्योहारों पर अपने घर बिहार और उत्तर प्रदेश जाने के लिए लाखों लोग ट्रेन में सफर करेंगे. ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ रहेगी, जिसे देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. उत्तर रेलवे और पश्चिम रेलवे अलग-अलग रूटों पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी. इस बीच पश्चिम रेलवे ने 4 ट्रेनों को रद्द भी कर दिया है और एक स्पेशल ट्रेन का समय भी बदला है. इसलिए यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले रद्द ट्रेनों की लिस्ट और स्पेशल ट्रेन का नया शेड्यूल जरूर चेक कर लें.

विज्ञापन

दिवाली पर इन रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
उत्तर रेलवे ने दिवाली और त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन घोषित किया है. इनमें मुंबई, गोरखपुर, दिल्ली, झांसी, ललितपुर, मुजफ्फरपुर और साबरमती के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं.

विज्ञापन

रेलवे के शेड्यूल के मुताबिक, ट्रेन नंबर 01071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर के लिए 7 नवंबर को दोपहर 2:50 बजे रवाना होगी. यह अगले दिन रात 11:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 01072 गोरखपुर से 9 नवंबर को सुबह 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी.

इसी तरह गोरखपुर और पुणे के हडपसर के बीच भी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी. ट्रेन नंबर 05093 गोरखपुर से 10 और 17 नवंबर को रात 9:55 बजे रवाना होगी. वापसी में ट्रेन नंबर 05094 हडपसर से 12 और 19 नवंबर को सुबह 10:05 बजे चलेगी.

विज्ञापन

दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है. ट्रेन नंबर 01901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से हजरत निजामुद्दीन के बीच 7, 8, 9, 11, 12 और 13 नवंबर को चलेगी. यह झांसी से शाम 7:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 01902 निजामुद्दीन से 8, 9, 10, 12, 13 और 14 नवंबर को सुबह 4:25 बजे रवाना होगी.

इसके अलावा ललितपुर और हजरत निजामुद्दीन के बीच ट्रेन नंबर 01927 और 01928 का संचालन क्रमशः 10 और 11 नवंबर को किया जाएगा. वहीं, साबरमती और मुजफ्फरपुर के बीच ट्रेन नंबर 09473 और 09474 भी चलाई जाएंगी. ये ट्रेनें 7, 9, 14 और 16 नवंबर की निर्धारित तारीखों पर दोनों दिशाओं में चलेंगी.

विज्ञापन

पश्चिम रेलवे ने भी कई स्पेशल ट्रेनों का किया संचालन
पश्चिम रेलवे ने भी दिवाली के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए उधना और आसपास के स्टेशनों से कई विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. 7 नवंबर को उधना से अलग-अलग रूटों पर विशेष ट्रेनें रवाना होंगी.

इनमें ट्रेन नंबर 09041 उधना-हमीरपुर रोड अनारक्षित स्पेशल रात 11:30 बजे, ट्रेन नंबर 09069 उधना-झांसी अनारक्षित स्पेशल सुबह 5:30 बजे और ट्रेन नंबर 09043 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल रात 1:45 बजे रवाना होगी. इसके अलावा ट्रेन नंबर 09051 उधना-जयनगर अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रात 10:30 बजे चलेगी.

विज्ञापन

इन ट्रेनों का ठहराव चालयान, बारडोली, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर सहित अलग-अलग स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है. हालांकि, सभी ट्रेनों के स्टॉपेज अलग-अलग हैं.

इसके अलावा पश्चिम रेलवे ने उधना से ब्रह्मपुर, दानापुर, भागलपुर और कानपुर के लिए भी विशेष ट्रेनें घोषित की हैं. ट्रेन नंबर 19021 उधना-ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस सुबह 7:10 बजे, ट्रेन नंबर 20933 उधना-दानापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 8:35 बजे और ट्रेन नंबर 22947 सूरत-भागलपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सुबह 10:10 बजे रवाना होगी. वहीं, ट्रेन नंबर 04168 उधना-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस रात 10:20 बजे चलेगी.

विज्ञापन

उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन की अतिरिक्त ट्रिप, समय में भी बदलाव
पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ट्रेन नंबर 09075/09076 उधना-जयनगर-उधना अनारक्षित स्पेशल की अतिरिक्त ट्रिप को भी मंजूरी दी है. ट्रेन नंबर 09075 उधना से 7 नवंबर, शनिवार को रवाना होगी, जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 09076 जयनगर से 9 नवंबर, सोमवार को चलेगी. हालांकि, यात्रियों को ट्रेन नंबर 09075 के समय में हुए बदलाव का विशेष ध्यान रखना होगा. 7 नवंबर को उधना से रवाना होने वाली इस ट्रेन का निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 11:30 बजे था, जिसे बदलकर सुबह 5:30 बजे कर दिया गया है. यानी ट्रेन अब अपने पुराने समय से छह घंटे पहले रवाना होगी.

पश्चिम रेलवे की चार ट्रेनें रद्द, यात्रियों को परेशानी
त्योहार के दौरान ट्रेनों के संचालन में बदलाव के बीच पश्चिम रेलवे ने चार ट्रेनों को रद्द करने की भी सूचना जारी की है. इनमें ट्रेन नंबर 19418 (अहमदाबाद-भिवंडी रोड), ट्रेन नंबर 19425 (भिवंडी रोड-नंदुरबार), ट्रेन नंबर 19426 (नंदुरबार-भिवंडी रोड) और ट्रेन नंबर 19417 (भिवंडी रोड-अहमदाबाद) शामिल हैं. रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर 19418 को 6 नवंबर, ट्रेन नंबर 19425 और 19426 को 8 नवंबर और ट्रेन नंबर 19417 को 9 नवंबर 2026 को रद्द किया गया है. इन तारीखों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी.

विज्ञापन

यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन का स्टेटस
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के प्रस्थान समय, ठहराव और संचालन की तारीख की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें. स्पेशल ट्रेनों के सभी स्टेशनों पर ठहराव और समय अलग-अलग निर्धारित हैं. ट्रेनों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं या भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी ले सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ