Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Jammu Kashmir Full Statehood Proposal : जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार बनने के बाद सीएम उमर अब्दुल्ला ने चुनाव में किए वादों को पूरा करने की कवायद तेज कर दी। उमर अब्दुल्ला की कैबिनेट ने जम्मू कश्मीर में पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल के प्रस्ताव को पारित कर दिया। इसके बाद सरकार ने प्रस्ताव को मंजूरी के लिए उपराज्यपाल के पास भेज दिया था। एलजी ने इस प्रस्ताव पर बड़ा फैसला लिया।
जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की मीटिंग हुई थी, जिसमें जम्मू कश्मीर में पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली। इसके बाद सरकार ने इस प्रस्ताव को राज्यपाल मनोज सिन्हा के पास भेज दिया। इस पर एलजी ने शनिवार को जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। हालांकि, अभी इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार की मुहर लगनी बाकी है।
यह भी पढ़ें : कौन हैं जम्मू कश्मीर के नए ‘चौधरी’? जिन्हें रविंदर रैना को हराने का मिला इनाम
पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की प्रक्रिया शुरू
आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा का पहला सत्र 4 नवंबर को होगा, जिसे उपराज्यपाल संबोधित करेंगे। इससे पहले उमर अब्दुल्ला सरकार द्वारा पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर में पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिससे यहां की जनता को फिर से संवैधानिक अधिकार मिल सके और उनकी पहचान की सुरक्षा हो सके।
यह भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर में आतंकी हमला नाकाम! पकड़े गए 2 आतंकियों का सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन
कैबिनेट मीटिंग में अनुच्छेद 370-35A पर कोई चर्चा नहीं
उमर अब्दुल्ला की कैबिनेट बैठक में अनुच्छेद 370 और 35A को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। उपराज्यपाल की मुहर से जम्मू कश्मीर में पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने की उम्मीद को बल मिला है। एलजी ने प्रस्ताव को मंजूरी देकर गेंद केंद्र सरकार के पाले में डाल दी। अगर अब केंद्र सरकार की ओर से भी इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई तो जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।