Jammu Kashmir Earthquake: जम्मू कश्मीर में भूकंप की खबर सामने आई है। यहां भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र था।
अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप
वहीं राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया। बताया जा रहा है कि इस भूकंप से हिमालय क्षेत्र के विभिन्न भागों में लगभग 04:19 बजे हल्के झटके महसूस किए गए। पिछले 24 घंटों में इस क्षेत्र में आया यह दूसरा भूकंप है। हालांकि किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
209 किलोमीटर की गहराई पर भूकंप का केंद्र
जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र 209 किलोमीटर की गहराई पर स्थित रहा। जिसका निर्देशांक 71.32 डिग्री पूर्वी देशांतर और 36.62 डिग्री उत्तरी अक्षांश था। इस वजह से भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए। भूकंप के कारण अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें: विष्णु गुप्ता कौन? अजमेर दरगाह की जगह किया शिव मंदिर होने का दावा, ट्रंप से भी जुड़ा है कनेक्शन
जापान में आया था भूकंप
बता दें कि 26 नवंबर को जापान में भूकंप महसूस किया गया था। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, 26 नवंबर 2024 को जापान के उत्तर-मध्य क्षेत्र नोटो प्रायद्वीप में रात लगभग 10.47 बजे 10 किमी की गहराई पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, सुनामी का खतरा नहीं था। इसमें किसी के घायल होने या नुकसान की कोई खबर नहीं थी।
क्यों आते हैं भूकंप?
बता दें कि पृथ्वी के अंदर टेक्टोनिक प्लेटें मौजूद रहती हैं। ये प्लेट्स अपनी जगह से खिसकती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। अगर भूकंप की तीव्रता ज्यादा होती है तो इसके झटके काफी दूर तक महसूस किए जाते हैं।
ये भी पढ़ें: जिंदगी बचाने वाले कैथेटर बन रहे मरीजों के लिए खतरा, कोलकाता मेडिकल कॉलेज में बड़ा स्कैम; जिम्मेदार कौन?
संबंधित खबरें
'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की No डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
35 mins agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
3 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
4 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में ठाकरे बंधुओं का गर्जना मोर्चा शुरू, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हल्लाबोल
6 hrs agoबीजेपी के पूर्व केबिनेट मंत्री का सरकार पर हमला, बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
13 hrs agoभारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, राजदूत को किया तलब; फीरोजपुर घटना पर दिया करारा जवाब
14 hrs agoरूस-यूक्रेन के बीच सीजफायर के लिए आगे आया भारत, युद्ध रुकवाने के लिए मध्यस्थता का दिया ऑफर
14 hrs agoसंसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन; शशि थरूर फिर से बने विदेश मामलों के प्रमुख, चन्नी को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
16 hrs agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines