Jammu Kashmir Bus Accident Reason Was Overtaking: 37 लोगों की जिंदगियां छीनने वाले बस हादसे का असली सच सामने आ गया है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में असार क्षेत्र में ट्रुंगल के पास एक खड़ी ढलान से 300 फीट नीचे एक बस खाई में गिर गई। बस में 55 यात्री सवार थे, जिनमें से 37 लोगों की मौके पर मौत हो गई, वहीं 18 लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में हादसे की वजह ओवरटेकिंग है। दरअसल, एक रोड पर 3 बसें एक साथ चल रही थीं। तीनों के बीच एक- दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हादसा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला उपायुक्त, SSP डोडा सहित अन्य कई पुलिस अधिकारियों ने हादसास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
उप-राज्यपाल और प्रधानमंत्री की मुआवजे की घोषणा
वहीं हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुआवजे का ऐलान किया। उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 5 लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे में मरने वाले 37 लोगों निकट संबंधियों को 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से X हैंडलर पर पोस्ट में लिखा गया कि जम्मू एवं कश्मीर के डोडा में हुई दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु से पीड़ा हुई है। मेरी संवेदनाएं अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारजनों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
हादसे से चंद मिनट पहले का CCTV फुटेज वायरल
वहीं अब डोडा हादसे से कुछ समय पहले का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि यात्रियों से भरी बस पहाड़ पर बनी क्रॉसिंग को सुरक्षापूर्वक पार करके आगे चली गई, लेकिन क्रॉसिंग को पार करने के बाद बस सड़क से फिसल गई और 300 फीट गहरी खाई में गिर गई।
संबंधित खबरें
अब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
13 mins agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
3 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
4 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
7 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
7 hrs agoफॉर्म-6 में चेंज का आदेश किसने दिया? राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से पूछा सवाल
8 hrs ago'INDIA' महाबैठक में सोनिया गांधी की एंट्री ने क्यों चौंकाया? हॉल में कैसे मची अफरातफरी
9 hrs agoCBSE Datesheet 2027: 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
9 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सऊदी से एयरलिफ्ट हुए कैप्टन स्मित मच्छार, अब अबू धाबी में होगा बेहतर इलाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines