---विज्ञापन---

देश

पुलवामा बरसी से पहले जैश की बड़ी साजिश! घुसपैठ की फिराक में 8-10 आतंकी, बॉर्डर पर बढ़ी चौकसी

ये आतंकी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में दाखिल होने की फिराक में हैं. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्रों में निगरानी और सतर्कता और बढ़ा दी है.

Author Edited By : Arif Khan
Updated: Feb 9, 2026 22:22

पुलवामा आतंकी हमले की 14 फरवरी को बरसी से पहले सीमा पार से एक बार फिर बड़ी आतंकी साजिश की खबर आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद भारत में दो आतंकी समूहों की घुसपैठ कराने की प्लानिंग कर रहा है.

लॉन्च पैड पर आतंकियों की हलचल

सूत्रों के मुताबिक, जैश के 8-10 आतंकियों को जम्मू के कठुआ-सांबा जिलों के सामने स्थित जफरवाल सेक्टर के ‘फॉरवर्ड लॉन्च पैड’ पर देखा गया है. ये आतंकी अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में दाखिल होने की फिराक में हैं. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्रों में निगरानी और सतर्कता और बढ़ा दी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : कौन हैं शबाना महमूद? जो बन सकती हैं ब्रिटेन की पहली मुस्लिम PM, जानिए- क्या है उनका कश्मीर कनेक्शन

सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर

हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह के सीमावर्ती क्षेत्रों के दौरे के बाद सुरक्षा एजेंसियों को यह अहम इनपुट मिला है. सीमा सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि दुश्मन की किसी भी कोशिश को नाकाम किया जा सके.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : J&K विधानसभा में अनोखा नजारा! BJP विधायक उड़ा रही थीं बजट की धज्जियां, NC विधायक ही कर रहे थे तारीफ

अमित शाह, जब हाल ही जम्मू दौरे पर गए थे तो उन्होंने हाई-लेवल सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की थी. इस बैठक में जम्मू-कश्मीर की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा हालात की गहन समीक्षा की गई थी. बैठक में बॉर्डर सिक्योरिटी को और मजबूत करने के साथ-साथ एंटी-टेरर ऑपरेशन्स को तेज करने की रणनीति पर भी विस्तार से मंथन हुआ था.

मीटिंग में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ-साथ सेना, बीएसएफ, सीआरपीएफ, जम्मू-कश्मीर पुलिस और डीजीपी समेत तमाम शीर्ष अधिकारी मौजूद थे.

First published on: Feb 09, 2026 10:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.