Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:आर जी कर अस्पताल में फिर एक मौत
आर जी कर अस्पताल में एक बार फिर मौत का मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हृदय और सांस (respiratory) से जुड़ी समस्या के कारण सोमवार देर रात करीब ढाई बजे 60 वर्षीय विश्वजीत सामंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। उन्हें इमरजेंसी ट्रॉमा केयर में भर्ती किया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, भर्ती के बाद उन्हें इंजेक्शन दिया गया। इसके कुछ ही देर बाद उनकी नाक से खून निकलने लगा, जिसके बाद उन्हें दवा दी गई।
इसी दौरान मरीज को शौचालय जाने की जरूरत महसूस हुई। आरोप है कि उस समय ट्रॉमा केयर के अंदर मौजूद शौचालय की स्थिति खराब थी और लिफ्ट भी काम नहीं कर रही थी। ऐसे में अस्पताल कर्मियों ने उन्हें ट्रॉमा केयर के बाहर गेट के पास स्थित शौचालय में जाने को कहा। परिजनों का दावा है कि मरीज को पैदल चलाकर दूसरी मंजिल तक उस शौचालय में ले जाया गया।