भीषण आंधी-तूफान और भयंकर बारिश का अलर्ट, 22 राज्यों के लिए चेतावनी, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: देशभर में मौसम आज फिर करवट बदलेगा। दिल्ली में बारिश हो चुकी है और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग ने इस हफ्ते दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

Delhi NCR Rain With Cold Waves

दिल्ली में 5 दिन से ठंडी हवाएं चल रही हैं और 3 दिन बारिश हुई।

विज्ञापन

IMD Weekly Weather Forecast: दिल्ली-NCR की सुबह आज बूंदाबांदी और तेज हवाओं से ठंडी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश होने की चेतावनी दी है। ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आज दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में मौसम करवट बदलेगा। IMD ने इस हफ्ते दिल्ली समेत पूरे भारत के करीब 22 राज्यों में तूफानी हवाएं चलने, कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया हुआ है।

दिल्ली में इस हफ्ते मौसम-तापमान कैसा रहेगा?

बता दें कि रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 29.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री कम 15.6 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर भी 94 से 38 प्रतिशत रहा। सबसे कम अधिकतम तापमान 27 डिग्री मुंगेशपुर का और सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री रिज का रिकॉर्ड हुआ, जिससे यह इलाका बीते दिन सबसे ठंडा रहा।

Advertisment

अब अगले दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं भी चलती रहेंगी। वहीं आज दिनभर में तूफानी हवाएं चलने और भारी बारिश होने की चेतावनी है। अगले 4 दिन के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में 5-7 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। अगले 7 दिन अधिकतम तापमान सामान्य रहने की संभावना है।

अन्य राज्यों मे इस हफ्ते मौसम कैसा रहेगा‌?

IMD के अनुसार, बीती रात एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है, जिसने हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित किया। मध्य भारत के ऊपर 80 समुद्री मील की रफ्तार वाली पछुआ जेट स्ट्रीम चल रही है। 26 मार्च 2026 से उत्तर-पश्चिमी भारत में नया लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इसके असर से पूर्वोत्तर भारत में 26 मार्च तक गरज, चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में गरज चमक के साथ हवाएं चलने और बारिश होने के आसार हैं।

तीनों पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी होगी

उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 26 मार्च को बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 30-50 किमी प्रति घंटा रफतार वाली हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज 23 मार्च को भी बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में 25 मार्च को गरज चमक के साथ तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 25-26 मार्च को बिजली गिरने की संभावना है। कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान भी है।

विज्ञापन

30 से 50 KMस्पीड वाली तूफानी हवाएं चलेंगी

उत्तर-पूर्व भारत में असम और मेघालय में 24 मार्च को गरज चमक के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश 24 मार्च को बिजली कड़क सकती है। अगले 5 दिन के दौरान पूर्वोत्तर भारत में बादल गरजने और बिजली गिरने की संभावना है। 24 मार्च को असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना में 25 और 26 मार्च को 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

28 मार्च तक इन राज्यों में तूफानी हवाएं चलेंगी

पूर्वी भारत में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 24 और 27-28 मार्च को गरज, चमक के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। गंगीय पश्चिम बंगाल में 24, 27,28 मार्च और बिहार, झारखंड और ओडिशा में 24 से 28 मार्च के बीच तूफानी हवाएं चल सकती हैं। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 24 मार्च को छिटपुट ओलावृष्टि होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में 24 मार्च को तथा मराठवाड़ा में 25 मार्च को गरज चमक के साथ 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विज्ञापन

मध्य भारत में छत्तीसगढ़ में गरज, चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विदर्भ में 26 मार्च को और छत्तीसगढ़ में 27 और 28 मार्च को बिजली गिरने की संभावना है। केरल और माहे में 24 मार्च के दौरान कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरे मौसम की संभावना है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ