भारतीय रेलवे की ओर से एक बार फिर भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन चलाने के लिए तैयार है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में 17 दिनों की खास चारधाम यात्रा की घोषणा की है। चार धाम यात्रा सर्किट के लिए चलने वाली इस ट्रेन को चलाने की तैयारी कर ली है। ये स्पेशल ट्रेन बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम और द्वारकाधीश के पास के स्टेशनों को कवर करेगी।
IRCTC का टूर पैकेज
जानकारी के अनुसार, भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत 27 मई 2025 से की जाएगी। ये ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी। बता दें कि 4 मई 2025 से बद्रीनाथ के कपाट भी दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। ये ट्रेन श्रद्धालुओं को देश के कोने-कोने में ले जाएगी और उन्हें बद्रीनाथ (उत्तर), जगन्नाथ पुरी (पूर्व), रामेश्वरम (दक्षिण) और द्वारका (पश्चिम) के दर्शन कराएगी – जो हिंदुओं के चार प्रमुख धाम हैं।
ये भी पढ़ें: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का मौका, रोजगार भी कर सकेंगे शुरू
कैसे करें टिकट बुक?
16 दिन और 17 रात के इस पैकेज को IRCTC द्वारा ऑपरेट किया जाएगा। अगर आप भी चारधाम की यात्रा करना चाहते हैं तो IRCTC की वेबसाइट irctc.co.in पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।
कौन-कौन सी जगहें आप घूम सकते हैं?
बद्रीनाथ- पवित्र बद्रीनाथ मंदिर, माना गांव और जोशीमठ, ऋषिकेश।
जगन्नाथ पुरी- कोणार्क सूर्य मंदिर, चंद्रभागा बीच, रामेश्वरम और धनुषकोटि, रामनाथस्वामी मंदिर।
इसके अलावा, द्वारका जाने वाले यात्री द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और बेट द्वारका के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन के जरिए वाराणसी, पुणे और नासिक में ज्योतिर्लिंग मंदिर भी जा सकते हैं।
ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं
भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में कई सारे आधुनिक सुविधाएं जैसे रेस्तरां, शावर क्यूबिकल्स आदि मौजूद होंगे। यानी यात्री ट्रेन में ही नहा सकते हैं। टूरिस्ट को ट्रेन में AC I, AC II और AC III कोच मिलेंगे। इस ट्रेन में CCTV सर्विलांस के माध्यम से अपग्रेडेड सिक्योरिटी और हर कोच के लिए अलग-अलग सिक्योरिटी गार्ड दिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें- अब दिल्ली से हरिद्वार दूर नहीं…रेलवे की नई क्रांति से बदलेगा सफर, बढ़ेगा विकास
संबंधित खबरें
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज महात्मा गांधी की 157वीं जयंती, PM मोदी ने राजघाट जाकर दी श्रद्धांजलि
17 mins agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
47 mins agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
8 hrs agoSIR विवाद के बीच ज्ञानेश कुमार की बढ़ीं मुश्किलें, फिर खुली 20 साल पुरानी विजिलेंस फाइल
9 hrs ago'लोकतंत्र को कर रहे हैं बर्बाद', ज्ञानेश कुमार को लेकर राहुल गांधी का बड़ा बयान, 15000 वोटर्स के नाम हटाने का आरोप
11 hrs agoअब कैसी है कैप्टन स्मित मच्छार की तबीयत? UAE की इंडियन एंबेसी ने दिया हेल्थ अपडेट
11 hrs agoस्मिथ मच्छार की बहादुरी ने दिलाई इंडियन नैनी की याद, 9/11 हमले में बचाई थी 2 साल के इजरायली बच्चे की जान
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR विवाद के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी ने मांगी VRS, बोले-निजी फैसला
16 hrs agoपेंडिंग हैं चालान तो न बनेगा PUC और न रिन्यू होगा ड्राइविंग लाइसेंस, सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश; ब्लैकलिस्ट होंगी गाड़ियां
18 hrs agoबचपन में कैसे थे कैप्टन स्मित मच्छार, दोस्त ने याद किए पुराने दिन; पड़ोसियों ने बताए परिवार के हाल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines