---विज्ञापन---

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास घर बनाने का मौका, रोजगार भी कर सकेंगे शुरू

Yamuna Authority: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास यमुना अथॉरिटी औद्योगिक और हाउसिंग प्लॉट स्कीम लाने वाला है। अथॉरिटी ने इसका ब्रोशर तैयार कर लिया है। पिछले करीब एक से दो सप्ताह में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।

---विज्ञापन---

Yamuna Authority: यमुना अथॉरिटी जल्द ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के औद्योगिक समेत सात अलग अलग श्रेणी में प्लॉट की योजना निकालने की तैयारी है। इनके ब्रॉशर तैयार कराए जा रहे हैं। एक से दो सप्ताह में इन योजनाओं को शुरू किया जाएगा।

ग्रुप हाउसिंग में 17 प्लॉट

---विज्ञापन---

यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सेक्टर-29 में छह और सेक्टर-28 में पांच प्लॉट की योजना आएगी। सेक्टर-22ए में कॉमर्शियल फुट प्रिंट के सात प्लॉट और सेक्टर-22डी में पांच निर्मित दुकानों की योजना शुरू होगी। इसके अलावा ग्रुप हाउसिंग में 17 प्लॉट की योजना की तैयारी चल रही है। इनमें सेक्टर-17ए में पांच, सेक्टर-18 में छह और सेक्टर-22डी में छह प्लॉट शामिल होंगे। इनका क्षेत्रफल 16188 से लेकर 135574 वर्गमीटर तक है।

मिक्स लैंड यूज के लिए 19 प्लॉट

---विज्ञापन---

यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि मिक्स लैंड यूज के लिए 19 प्लॉट की योजना निकाली जाएगी। ये सभी प्लॉट सेक्टर-24 में होंगे। इसके अलावा औद्योगिक के 42 प्लॉट की योजना शुरू की जाएगी। इनमें आठ हजार वर्गमीटर से नीचे के 37 प्लॉट और इससे ऊपर के प्लॉट रहेंगे। योजनाओं को अनुमति मिल चुकी है। इनके ब्रॉशर तैयार कराए जा रहे हैं। एक से दो सप्ताह में ही इन योजनाओं को शुरू किया जाएगा।

3200 करोड़ मिलने की संभावना

---विज्ञापन---

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना अथॉरिटी (यीडा) अपने क्षेत्र के पहले फेज को तेजी से बसाने के लिए एक साथ पांच प्रकार के प्लॉट तथा निर्मित संपत्तियों की योजना लाने जा रहा है। इनमें होटल, ग्रुप हाउसिंग और औद्योगिक प्लॉट शामिल हैं। अथॉरिटी को इन प्लॉट और निर्मित संपत्तियों की बिक्री से 3200 करोड़ रुपए से अधिक धनराशि मिलने की संभावना है।

First published on: May 01, 2025 11:08 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola