IRCTC ने चारधाम यात्रा का निकाला ऑफर, जानें कब से होगी 17 दिन के टूर की शुरुआत

17 दिवसीय चार धाम यात्रा के लिए भारत गौरव डीलक्स ट्रेन शुरू की गई भारतीय रेलवे ने चार धाम यात्रा के लिए भारत गौरव डीलक्स ट्रेन शुरू की है। ये ट्रेन बद्रीनाथ, जोशीमठ, ऋषिकेश, पुरी, कोणार्क, रामेश्वरम और द्वारका जैसे धार्मिक स्थलों की कराएगी।

IRCTC News

IRCTC News

विज्ञापन

भारतीय रेलवे की ओर से एक बार फिर भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन चलाने के लिए तैयार है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में 17 दिनों की खास चारधाम यात्रा की घोषणा की है। चार धाम यात्रा सर्किट के लिए चलने वाली इस ट्रेन को चलाने की तैयारी कर ली है। ये स्पेशल ट्रेन बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम और द्वारकाधीश के पास के स्टेशनों को कवर करेगी।

IRCTC का टूर पैकेज

जानकारी के अनुसार, भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन की शुरुआत 27 मई 2025 से की जाएगी। ये ट्रेन दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी। बता दें कि 4 मई 2025 से बद्रीनाथ के कपाट भी दर्शन के लिए खोल दिए गए हैं। ये ट्रेन श्रद्धालुओं को देश के कोने-कोने में ले जाएगी और उन्हें बद्रीनाथ (उत्तर), जगन्नाथ पुरी (पूर्व), रामेश्वरम (दक्षिण) और द्वारका (पश्चिम) के दर्शन कराएगी – जो हिंदुओं के चार प्रमुख धाम हैं।

विज्ञापन

कैसे करें टिकट बुक?

16 दिन और 17 रात के इस पैकेज को IRCTC द्वारा ऑपरेट किया जाएगा। अगर आप भी चारधाम की यात्रा करना चाहते हैं तो IRCTC की वेबसाइट irctc.co.in पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं।

कौन-कौन सी जगहें आप घूम सकते हैं?

बद्रीनाथ- पवित्र बद्रीनाथ मंदिर, माना गांव और जोशीमठ, ऋषिकेश।

विज्ञापन

जगन्नाथ पुरी- कोणार्क सूर्य मंदिर, चंद्रभागा बीच, रामेश्वरम और धनुषकोटि, रामनाथस्वामी मंदिर।

इसके अलावा, द्वारका जाने वाले यात्री द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और बेट द्वारका के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन के जरिए वाराणसी, पुणे और नासिक में ज्योतिर्लिंग मंदिर भी जा सकते हैं।

विज्ञापन

ट्रेन में मिलेंगी ये सुविधाएं

भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन में कई सारे आधुनिक सुविधाएं जैसे रेस्तरां, शावर क्यूबिकल्स आदि मौजूद होंगे। यानी यात्री ट्रेन में ही नहा सकते हैं। टूरिस्ट  को ट्रेन में AC I, AC II और AC III कोच मिलेंगे। इस ट्रेन में CCTV सर्विलांस के माध्यम से अपग्रेडेड सिक्योरिटी और हर कोच के लिए अलग-अलग सिक्योरिटी गार्ड दिए जाएंगे।

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ