क्या पाकिस्तान पर ईरान की एयर स्ट्राइक के पीछे भारत का हाथ? सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

Iran Air strike on Pakistan : दुनियाभर में पाकिस्तान आतंकवाद की वजह से बदनाम है। भारत की तरह ही ईरान ने भी पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की है।

Iran air strike on Pakistan

ईरान ने पाकिस्तान में बोला हवाई हमला।

विज्ञापन

Iran Air strike on Pakistan : दुनिया में रूस-यूक्रेन और इजरायल-हसाम के बीच जारी जंग के बीच ईरान ने भी पाकिस्तान पर हमला बोल दिया है। ईरान की इस एयर स्ट्राइक को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ का कहना है कि पाकिस्तान पर ईरान की स्ट्राइक के पीछे भारत का हाथ है। आइये जानते हैं कि क्यों इस हमले में भारत का नाम आ रहा है।

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दो दिवसीय ईरान का दौरा किया था। उन्होंने सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति और विदेश मंत्री से मुलाकात की थी और इसके एक दिन बाद ही पाकिस्तान पर हमला हो गया। इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि जयशंकर के दौरे के बाद ही ईरान ने बलूचिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी हैं।

विज्ञापन

ये सिर्फ सोशल मीडिया पर भी चर्चा है कि विदेश मंत्री एस जयशंकर की यात्रा के अगले दिन ही ईरान ने पाकिस्तान पर हवाई हमला बोला है। बलूचिस्तान में मिसाइलें दागी गईं और तोप से गोले बरसा गए। हालांकि, असलियत में ईरान की एयर स्ट्राइक में भारत का हाथ नहीं है। इसे लेकर भारत की ओर से कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन

पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह दे रहा है, जिसकी वजह से वह बार-बार पिट रहा है। ईरान की कार्रवाई के पीछे की वजह भी सिर्फ आतंकवादी ही है। ईरान ने आतंकी समूह जैश अल-अदल के ठिकानों को अपना निशाना है, जिसमें दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है और 3 लड़कियां गंभीर रूप से घायल हैं। पाकिस्तान ने खुद इस हमले की पुष्टि की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ