Om Pratap
Read More
कोलकाता: कोलकाता एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। टेकऑफ होने के बाद बाद खराबी की जानकारी मिली जिसके बाद फ्लाइट को कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।
जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 156 यात्रियों को लेकर सुबह 10 बजकर पांच मिनट पर मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट के उड़ान भरते ही पायलट ने एयर ट्राफिक कंट्रोल (ATC) को तकनीकी खराबी की सूचना दी। इसके बाद फ्लाइट को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वापस उतार लिया गया।
बताया जा रहा है कि फ्लाइट वापस कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है। बता दें कि इंडिगो की फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी का ये पहला मामला नहीं है।
इससे पहले अक्टूबर में दिल्ली से बेंगलुरु जा रही इंडिगो की फ्लाइट के इंजन में चिंगारी की खबर सामने आई थी। फ्लाइट के टेकऑफ करते ही इंजन से चिंगारी निकलता देखा गया था, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। बाद में इंडिगो की ओर से बयान जारी किया गया था और इस पूरी घटना के लिए तकनीकी खराबी को जिम्मेदार बताया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।