UAE जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खबर, लागू हुई नई वीजा ऑन अराइवल पॉलिसी

यूएई में करीब 35 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं। अमेरिका का वीजा रखने वाले व्यक्तियों को अब यूएई का वीजा मिलने में आसानी होगी।

Indian, UAE, visa on arrival, passport, tourists, business, professionals, expatriates
विज्ञापन

UAE rolls out visa-on-arrival for Indian travellers: यूएई जाने वाले भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। यहां जाने वाले यात्रियों के लिए नई वीजा पॉलिसी लागू की गई है। इस नई वीजा ऑन अराइवल नीति में अमेरिका और यूरोपीय संघ के किसी देश का वीजा या ग्रीन कार्ड रखने वाले व्यक्तियों को यूएई का वीजा मिलने में आसानी होगी।

दरअसल, नई पॉलिसी के तहत यूएई की सरकार ने संबंधित अधिकारियों को ये आदेश दिए हैं पात्र भारतीय नागरिकों को यूएई पहुंचने पर 14 दिन का वीजा ऑन अराइवल दिया जाए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इससे भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच साझेदारी बढ़ेगी और रिश्ते और मजबूत होंगे। बता दें यूएई में करीब 35 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं।

विज्ञापन

यूएई प्रशासन ने क्यों किए बदलाव? 

यूएई प्रशासन ने इस नई वीजा पॉलिसी की घोषणा करते हुए कहा कि इस नीतिगत बदलाव को दोनों देशों के बीच यात्रा और व्यापार के अवसरों को बढ़ाने की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है। इससे हर साल लाखों लोगों को फायदा मिलेगा। देश में पर्यटन और बिजनेस को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी। लगातार भारतीयों द्वारा इसकी मांग की जा रही थी।

विज्ञापन

नई पॉलिसी के तहत किन लोगों को जल्दी वीजा मिलेगा

  • संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा जारी वैध वीजा या ग्रीन कार्ड रखने वालों को
  • किसी भी यूरोपीय संघ के देश या UK द्वारा जारी वैध वीजा या ग्रीन कार्ड रखने वालों को
  • कम से कम छह महीने की वैधता वाला पासपोर्ट रखने वालों को
  • पात्र यात्रियों को वीजा शुल्क के भुगतान के लिए एडिशनल 60 दिन दिए जाएंगे

ये भी पढ़ें: 70 साल बाद टूटी पाकिस्तान की अकड़! नवाज शरीफ बोले- भारत से रिश्ते सुधारने पर बात…

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ