हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अब इंसान या मशीन से नहीं बल्कि ड्रोन से होगी ट्रेनों की सफाई! रेलवे ने किया ट्रायल; देखें वीडियो

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने असम के कामाख्या रेलवे स्टेशन पर ड्रोन-आधारित सफाई अभियान का सफल ट्रायल किया। इससे ऊंचे स्थानों की सफाई में आसानी हुई और मैनुअल श्रम की निर्भरता कम हुई।

विज्ञापन

ट्रेनों की साफ-सफाई करने के लिए हजारों कर्मचारी काम करते हैं। इसके लिए कई ऑटोमेटिक मशीनों का भी प्रयोग किया जाता है, लेकिन अब भारतीय रेल टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग कर रही है। अब वह दिन दूर नहीं जब ट्रेनों की सफाई के लिए इंसान और मशीन की जगह ड्रोन ले सकते हैं। इसका ट्रायल भी किया जा चुका है।

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने असम के कामाख्या रेलवे स्टेशन पर ट्रायल आधार पर अपना पहला ड्रोन-आधारित सफाई अभियान चलाया है। बताया जा रहा है कि यह अभियान सफल रहा है। इस दौरान स्टेशन परिसर के अंदर ऊंची और कठिन जगहों की सफाई पर फोकस किया गया था, जिसमें रेल डिब्बों की छतें और उसके बाहरी हिस्से शामिल थे।

क्या बोले मुख्य जनसंपर्क अधिकारी?

एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कपिलंजल किशोर शर्मा ने बताया कि सफाई अभियान में कामाख्या कोचिंग डिपो की सिक लाइन, अंडर-फ्लोर व्हील लेथ शेड, स्टेशन का बाहरी गुंबद और कई ट्रेन कोच जैसे क्षेत्र शामिल थे। इस अभियान के दौरान ड्रोन की क्षमता का प्रदर्शन किया गया।


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ड्रोन सफाई से न केवल ऊंचाई तक पहुंच आसान होगी, बल्कि खतरनाक या ऊंचे क्षेत्रों में मैनुअल श्रम पर निर्भरता भी कम होगी।

यहां देखें वीडियो

यह भी पढ़ें : कोटा बंद के दौरान बजरंग दल और पुलिस में झड़प, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने और बिना रुकावट के ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने की दिशा में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। दरअसल, पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने उच्च-रिज़ॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाकर लेवल क्रॉसिंग (एलसी) गेटों पर निगरानी को मजबूत करने की पहल की है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें