सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज, अपनी नई किताब की दिखाई झलक

Sonia Gandhi Book: सोनिया गांधी ने पहली बार इंस्टाग्राम पर अपना अकाउंट बनाया है, जिस में उन्होंने अपनी अपकमिंग बुक ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ को प्रमोट किया है. इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर डेब्यू के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है.

Sonia Gandhi .jpg

सोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू (Photo-Instaram/@soniagandhi)

Sonia Gandhi Instagram Debut: सोनिया गांधी ने 22 अक्तूबर 2026 को इंस्टाग्राम पर कदम रखा. उन्होंने अपने फॉलोअर्स को अपनी आने वाली किताब, ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ की एक झलक दिखाई. इस बुक को ‘प्यार, कर्तव्य, नुकसान और अपना स्थान खोजने’ के सफर के तौर पर बताते हुए, उन्होंने रीडर्स के साथ इसे शेयर करने को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया. अकाउंट शुरू होने के कुछ ही मिनटों में उनके हजारों फॉलोअर्स हो गए. सोनिया सिर्फ 3 अकाउंट्स को फॉलो कर रही हैं: राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस का ऑफिशियल पेज.

विज्ञापन

पहली पोस्ट में क्या दिखा?

अपनी पहली इंस्टाग्राम पोस्ट में सोनिया गांधी ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो 544 पन्नों के इस मेमॉयर की एक काफी हाथ में रखती हैं और उसका कवर पेज दिखाती हैं. ये किताब 10 नवंबर 2026 को रिलीज होने वाली है. वीडियो में वो किताब के पन्ने पलटती हुई भी दिखती हैं और फिर एक ऐसे हिस्से पर रुकती हैं, जिसमें उनके बच्चों, राहुल और प्रियंका के बचपन की तस्वीरें हैं. इन तस्वीरों को देखकर वो प्रियंका से कहती हैं, ‘बहुत सारी तस्वीरें हैं, प्रियंका.’

विज्ञापन

प्रकाशन को लेकर हुआ था विवाद

अगस्त 2026 में इस किताब के प्रकाशन को लेकर विवाद पैदा हो गया था, जब पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया (PRHI) ने सोनिया गांधी की टीम के साथ संपादकीय बदलावों पर असहमति के चलते इसे पब्लिश न करने का फैसला किया. इस फैसले से राजनीतिक हंगामा खड़ा हो गया. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पब्लिशर चाहता था कि मैन्युस्क्रिप्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस और भारत-चीन रिश्तों से जुड़े हिस्सों को हटा दिया जाए. पार्टी ने पब्लिशर पर अभिव्यक्ति की आजादी को कमजोर करने का आरोप लगाया. पेंगुइन ने इस बात से इनकार किया कि उनके फैसले पर किसी बाहरी दबाव का असर था. प्रकाशक का कहना था कि वो इस बुक को पब्लिश करने के लिए बेकरार थे और इस बुक के राइट्स हासिल करना उनके लिए एक बड़ी अचीवमेंट थी.

हार्परकॉलिंस इंडिया को मिला राइट्स

इस विवाद के बाद ‘हार्परकॉलिंस इंडिया’ ने भारत में इस बुक को पब्लिश करने की जिम्मेदारी ले ली है. हालांकि अमेरिका स्थित पेंगुइन रैंडम हाउस का एक हिस्सा, ‘अल्फ्रेड ए नॉफ’, ग्लोबल लेवल पर इसका पब्लिशर बना रहेगा. इस किताब में इटली में सोनिया गांधी के बचपन की यादों के साथ-साथ भारत में उनके निजी तजुर्बे और राजनीतिक सफर का जिक्र है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ